
Akhilesh Yadav : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार के ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ योजना को निशाना साधा है।उन्होंने कहा कि अमेरिका के टैरिफ़ की वजह से यूपी के कारोबारियों को भी नुकसान हो रहा है।लेकिन,आज व्यापारियों की कोई नहीं सुन रहा है। मुरादाबाद और कानपुर समेत तमाम कारोबारियों पर संकट आ गया है, उनकी कोई नहीं सुन रहा है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि अमेरिका ने जब से भारतीय उत्पादों पर टैरिफ लगाया है तब से हमारे भदोही के कार्पेट से जुड़े हुए कारोबारी, मुरादाबाद में ब्रास से जुड़े कारोबारी भी संकट में आ गए हैं। प्रदेश में बड़े पैमाने पर हमारा सामान अमेरिका एक्सपोर्ट होता था लेकिन, आज व्यापारियों की कौन सुन रहा है?
अखिलेश यादव का सवाल — ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ स्कीम अब कहां है?
सपा अध्यक्ष ने कहा कि इन व्यापारियों की मदद के लिए कौन आ रहा है? जिस सरकार ने वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट के लिए इतना बड़ा बजट रखा था। हम तो दिल्ली में भी होर्डिंग देखते थे। यहां के भी प्रमुख स्थानों पर उनका प्रचार चलता था।प्रधानमंत्री जी की तस्वीर लगाकर प्रचार किया जाता था। अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा, अब देखना है कि सरकार अपने दावों पर कितनी खरी उतरती है। क्या यूपी सरकार संकट में घिरे छोटे कारोबारियों के साथ खड़ी होगी, या सिर्फ प्रचार में ही सक्रिय रहेगी?
SIR को लेकर अखिलेश यादव ने कसा तंज
SIR(स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) पर अखिलेश यादव ने व्यंग्य करते हुए कहा “सरकार बहस से पहले देख रही है नक्षत्र!”
सरकार इस पर चर्चा के लिए शायद सही ग्रह नक्षत्रों का इंतज़ार कर रही है, इसलिए सदन में इस पर बहस नहीं हो रही। सपा अध्यक्ष ने कहा कि “एस्ट्रोलॉजी और एस्ट्रोनॉमी दो अलग चीजें है, सरकार शायद नक्षत्र देखकर ही SIR पर बात करेगी। हमें उम्मीद है कि अब साइंटिस और एक्सपर्ट उनके पास होंगे, वो उनसे शायद राय मशविरा ले रहे है ताकि नक्षत्र देखकर जल्दी बहस शुरू कराएंगे।




