देशन्यूज़विदेश

India US :अमेरिका-भारत रिश्तों पर ट्रंप का यू-टर्न टैरिफ विवाद के बीच ट्रंप नरम पड़े, बोले- मोदी मेरे दोस्त हैं |

India US Relations: अमेरिका-भारत रिश्तों पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यू-टर्न ले लिया है शुक्रवार 5 सितंबर को पीएम मोदी के साथ अच्छे संबंधों की बात की और कहा कि वे भारत के साथ रिश्ते सुधारने के लिए तैयार है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भारत पर बड़ा बयान आया है। शुक्रवार को ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है। हालांकि, कुछ ही घंटों बाद उन्होंने अपना रुख साफ किया और कहा कि वह भारत से बेहद निराश हैं। वजह—भारत का रूस से लगातार बड़ी मात्रा में तेल खरीदना। ट्रंप का दावा है कि इसी कारण उनकी सरकार को भारत पर भारी टैरिफ लगाना पड़ा।

पीएम मोदी से रिश्तों पर क्या बोले ट्रंप?
पीएम मोदी से रिश्तों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। जब ट्रंप से पूछा गया कि आखिर क्यों कहा गया कि अमेरिका ने भारत को चीन के हाथों खो दिया? तो उन्होंने सफाई दी कि ऐसा नहीं है। ट्रंप बोले मुझे नहीं लगता कि हमने भारत को खो दिया है लेकिन हा भारत रूस से जिस तरह बड़ी मात्रा में तेल खरीद रहा है, उस पर मैं बहुत निराश हूं। मैंने ये बात भारत से साफ कह दी थी और इसके बाद भारत पर 50 प्रतिशत का बड़ा टैरिफ लगाना पड़ा।

भारत से रिश्ते सुधारने को हमेशा तैयार: ट्रंप
मीडिया ने जब पूछा कि क्या वह भारत के साथ रिश्ते फिर से सुधारने के लिए तैयार हैं तो ट्रंप ने जवाब दिया, “हां, मैं हमेशा तैयार हूं. मोदी जी मेरे अच्छे दोस्त हैं और रहेंगे. वह बहुत अच्छे प्रधानमंत्री हैं. बस इस समय उनकी कुछ बातें मुझे पसंद नहीं हैं, लेकिन भारत और अमेरिका का रिश्ता मजबूत और खास है. इसमें चिंता की कोई बात नहीं है

ट्रंप ने व्यापारिक बातचीत पर जताई उम्मीद
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत समेत कई देशों के साथ व्यापारिक बातचीत जारी है और अब तक इसके नतीजे सकारात्मक रहे हैं। हालांकि, ट्रंप ने माना कि अमेरिका और भारत के रिश्ते इस समय थोड़े मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ने भारत और रूस को कहीं न कहीं चीन के प्रभाव में खो दिया है।

bhaiyajgadmin

"Welcome to Bhaiya Ji Gazab on YouTube! Your go-to channel for electrifying news, bold public opinions, and trending stories served with a desi punch! From street-side polls to heated debates, we capture the heartbeat of the nation with unmatched swag. Subscribe now, join the Gazab gang, and let your voice roar! #BhaiyaJiGazab #NewsWithAttitude"

Related Articles

Back to top button