Today Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज शनिवार के दिन बजरंगबली का आशीर्वाद कुछ राशियों को मिलेगा तो कुछ राशियों के लिए आज का दिन भारी रहेगा।
मेष राशि (Aries): आज आपको कोई नया दोस्त मिल सकता है। वह आपके जीवन कुछ ऐसे बदलाव लाएगा, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। इसके साथ ही संतान को लेकर चिंता हो सकती है। कोई दुष्ट व्यक्ति आपको हानि पहुंचा सकता है। इसलिए वाद-विवाद से बचें।
वृषभ राशि (Taurus): आज सितारे आपके पक्ष में होंगे इसलिए आशा का दामन न छोड़ें। आज आपको छोटी-मोटी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। अगर आप लोन लेना चाहते है तो आज आपको लोन आसानी से मिल जाएगा। राजकीय सहयोग मिलने के योग है। मन में सकारात्मक विचार बनाए रखें।
मिथुन राशि (Gemini): आज खुद पर नियंत्रण रखें। सोच समझकर बोले। पार्टनर के साथ अच्छा व्यवहार करें। कार्यक्षेत्र में अचानक विवाद होने की संभावना है। आज आप जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाएं बना सकते है। संपत्ति को लेकर बड़े सौदे हो सकते हैं। साथ ही रोजगार प्राप्ति की संभावना है।
कर्क राशि (Cancer): आज कोई खास काम आपको सारा दिन घेरे रहेगा। मन के अनुकूल यात्रा करने से लाभ मिलेगा। धन मिलने के आसार हैं। आज आपकी उस व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जिसे आप कई दिनों से ढूंढ रहे थे। रुका हुआ धन मिलने के योग है।
सिंह राशि (Leo): आज खर्चा ज्यादा हो सकता है। शिवजी को गंगाजल चढ़ाने से कानूनी अड़चन दूर होगी। आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आज आप अपने बिजनेस में कुछ नया करने की योजना बना सकते हैं। आप सुनियोजित तरीके से आगे बढ़ने से सफलता मिलेगी।
कन्या राशि (Virgo): सामाजिक संस्थाओं से सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार के लोगों से मदद मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। वाहन व मशीनरी के कार्य में लापरवाही करने से बचे। विवाद करने से भी बचें। धन हानि हो सकती है।
तुला राशि (Libra): आज नौकरी में प्रमोशन और कारोबार में धन लाभ होगा। आज आप सिर्फ ठोस और तर्क पूर्ण बात ही करें। नये स्रोतों से आज आपको धन लाभ होगा। जिसे पाकर आप मालामाल हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति आज सतर्क रहे।
वृश्चिक राशि (Scorpio): आज आपको एक महत्वपूर्ण काम की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। जिसमें आपको सफलता पाने के लिए औरों का मार्ग दर्शन करना होगा। साथ ही उन्हें उत्साहित भी करना होगा। अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आज थकान व चिंता रह सकती है। साथ ही किसी पुराने रोग से राहत भी मिल सकती है।
धनु राशि (Sagittarius): कामकाज का भार रहेगा। आज आप थोड़े उत्साही और संवेदनशील रहेंगे। प्रयास करने से सफलता मिलेगी। आज बहुत व्यस्तता रहेगी। मान-सम्मान मिलने के योग है। धन की प्राप्ति होगी।
मकर राशि (Capricorn): आज आपको प्रतिफल आपकी मेहनत के अनुसार मिलेंगे। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपने परीक्षा परिणाम की चिंता सता सकती है। आज स्वाभिमान बना रहेगा। आज उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। आज व्यवसाय ठीक रहेगी।
कुंभ राशि (Aquarius): आपको अपने क्षेत्र में लोगों से अपने संबंध बनाने की कोशिश करनी चाहिए। आज नए कॉन्ट्रैक्ट से भविष्य में बड़ा लाभ मिलेगा। विदेशी एजेंसियों और कंपनियां आपके बिजनेस नेटवर्क से जुड़ेंगी। आज किसी काम में मुश्किल आने पर अनुभवी जानकारों की सलाह लेनी पड़ सकती हैं।
मीन राशि (Pisces): चिंता छोड़कर आने वाले समय के लिए तैयारियों में लग जाएं। आज करियर में प्रगति का मौका मिल सकता है। साथ ही सावधान रहें। आज आपका पढने में मन लगेगा। आज आपके रिश्तों में मधुरता आयेगी। आज आपको रुका हुआ धन मिलने के योग है।