चुनावदेशन्यूज़

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा ,अब कौन होगा नए उपराष्ट्रपति जानें पूरा मामला

Vice president: सोमवार 21 जुलाई 2025 को देश के उपराष्ट्रपति भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा ,अब कौन होगा नए उपराष्ट्रपति जानें पूरा मामलाजगदीप धनखड़ ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है । अब उनको आधिकारिक रूप से इस्तीफा पर मंजूरी मिल गई है। देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। अब जल्द ही इस संबंध में राजपत्र (गजट) अधिसूचना जारी की जाएगी।

21 जुलाई 2025 सोमवार शाम में जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रपति को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपना इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पत्र में लिखा था कि वे चिकित्सकीय सलाह और अपनी सेहत को प्राथमिकता देते हुए तत्काल प्रभाव से उपराष्ट्रपति पद छोड़ रहे हैं। उनके इस फैसले ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।उनका कार्यकाल अगस्त 2027 तक था। धनखड़ का कार्यकाल अगस्त 2027 तक था, यानी उनके पास अभी दो साल से अधिक समय बाकी था। उन्होंने अपने त्यागपत्र में स्वास्थ्य कारणों का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रिमंडल के प्रति आभार व्यक्त किया।

नए उपराष्ट्रपति की चुनाव जल्द

अब राष्ट्रपति द्वारा इस्तीफा स्वीकार किए जाने के बाद संविधानिक प्रक्रिया के तहत राज्यसभा के सभापति का पद रिक्त हो गया है और नए उपराष्ट्रपति की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है। यह भारत के इतिहास में तीसरा मौका है जब कोई उपराष्ट्रपति कार्यकाल पूरा होने से पहले पद छोड़ रहा है। इससे पहले वीवी गिरि और कृष्णकांत भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके थे।

bhaiyajgadmin

"Welcome to Bhaiya Ji Gazab on YouTube! Your go-to channel for electrifying news, bold public opinions, and trending stories served with a desi punch! From street-side polls to heated debates, we capture the heartbeat of the nation with unmatched swag. Subscribe now, join the Gazab gang, and let your voice roar! #BhaiyaJiGazab #NewsWithAttitude"

Related Articles

Back to top button