मनोरंजन
Trending

रिलीज से पहले ही Dhurandhar ने बनाया नया इतिहास, अब तक कमाए इतने करोड़

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज से पहले ही चर्चा में है। पेड प्रीव्यू और एडवांस बुकिंग से फिल्म ने 12 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर रिकॉर्ड बना दिया। Ranveer Singh's film "Dhurandhar 2" is already generating buzz even before its release. The film has set a record by grossing over ₹12 crore (approximately $1.2 billion) from paid previews and advance bookings.

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज से पहले ही चर्चा में है। पेड प्रीव्यू और एडवांस बुकिंग से फिल्म ने 12 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर रिकॉर्ड बना दिया।

रणवीर सिंह की मच-अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है और फिल्म की एडवांस बुकिंग देखकर साफ लग रहा है कि दर्शकों के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्साह है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, लेकिन इसकी एडवांस बुकिंग के आंकड़ों ने ट्रेड एक्सपर्ट्स को भी हैरान कर दिया है।

पेड प्रीव्यू से ही कमा लिए 12 करोड़

रिलीज से एक दिन पहले, यानी 18 मार्च को फिल्म के पेड प्रीव्यू रखे गए हैं। इन प्रीव्यू शोज के लिए दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म अब तक 12.29 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है। अगर ब्लॉक सीटों को भी जोड़ लिया जाए, तो यह आंकड़ा 18.1 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है।

Read More:- Team India की जीत के गवाह बने Tejasswi Prakash और Karan Kundrra, अहमदाबाद स्टेडियम से शेयर किए यादगार पल

बड़े-बड़े फिल्मों को पछाड़ा

‘धुरंधर 2’ ने पेड प्रीव्यू के मामले में बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म ने ‘स्त्री 2’ (9.40 करोड़), ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ (6.75 करोड़) और ‘ओ रोमियो’ (9 करोड़) जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

इतना ही नहीं, फिल्म की प्री-सेल्स बुकिंग टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ की ओपनिंग डे कमाई से भी आगे निकल गई है।

दिल्ली और महाराष्ट्र में शो हाउसफुल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, देशभर में फिल्म के 12 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। दिल्ली-एनसीआर और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा क्रेज देखने को मिल रहा है, जहां लगभग सभी थिएटर के वीआईपी और एग्जीक्यूटिव सेक्शन बुक हो चुके हैं। टिकटों की कीमत 400 रुपये से लेकर 2400 रुपये तक है, इसके बावजूद शो हाउसफुल जा रहे हैं।

पांच भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

फिल्म हिंदी के साथ-साथ कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम में भी रिलीज होगी।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई-एक्शन फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और सारा अर्जुन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी भारतीय स्पाई एजेंट हमज़ा अली के अतीत पर आधारित है।

Read More:- Delhi Metro: मजलिस पार्क–दीपाली चौक और मौजपुर मेट्रो कॉरिडोर शुरू, PM मोदी ने किया उद्घाटन, नई ट्रेन के साथ यात्रियों ने ली सेल्फी

Related Articles

Back to top button