गज़ब न्यूज़
Trending

विश्व कप जीत लिया पर बीवी से नहीं जीत पाए! वायरल वीडियो देख फैंस बोले- 'ये तो हर घर की कहानी है'

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद रोहित शर्मा और रितिका सजदेह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। फैंस बोले- 'ये तो हर घर की कहानी है' Following the T20 World Cup win, a video of Rohit Sharma and Ritika Sajdeh is going viral. Fans are saying, "This is a story from every household."

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक जीत के वीडियो छाए हुए हैं, लेकिन इसी बीच कप्तान रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजदेह का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

https://x.com/JyotiDevSpeaks/status/2030868097704280249?s=20

वायरल वीडियो स्टेडियम की बाउंड्री लाइन के पास का है, जहाँ रोहित और रितिका आपस में बातचीत करते दिख रहे हैं। वीडियो में रोहित का चेहरा थोड़ा उतरा हुआ लग रहा है और ऐसा लगता है कि वह रितिका की किसी बात से असहमत हैं। रितिका उन्हें अपनी ओर खींचकर कुछ समझाती नजर आ रही हैं। हालांकि, वीडियो के अंत में रितिका मुस्कुराती हुई दिखती हैं, जिससे साफ है कि यह महज हल्की-फुल्की नोक-झोंक थी।

Read More:- रिलीज से पहले ही Dhurandhar ने बनाया नया इतिहास, अब तक कमाए इतने करोड़

सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को देखकर खूब मजे ले रहे हैं। लोग कमेंट्स में लिख रहे हैं कि यह हर घर की आम कहानी जैसी है। कुछ यूजर्स ने मजाक में कहा, ‘रोहित ने वर्ल्ड कप जीत लिया, लेकिन घर में वही हाल है।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘भारतीय मियां-बीवी कहीं भी लड़ सकते हैं, चाहे वह वर्ल्ड कप का मैदान ही क्यों न हो!’

वीडियो एक्स (X) पर @Kapil_Jyani ने शेयर किया था। कैप्शन में लिखा, ‘रोहित शर्मा बनने के बाद भी पतियों के यही हाल हैं… तो हमें जिंदगी से कोई शिकायत नहीं।’ हालांकि वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि यह झगड़ा गंभीर नहीं है। दोनों केवल हल्की बहस कर रहे थे। फैंस का कहना है कि पति-पत्नी के बीच ऐसे पल आम हैं।

Read More:- Team India की जीत के गवाह बने Tejasswi Prakash और Karan Kundrra, अहमदाबाद स्टेडियम से शेयर किए यादगार पल

Related Articles

Back to top button