देशन्यूज़विदेश

Trump Tariff On India: मोदी का ट्रंप को करारा जवाब ट्रंप की धमकी नहीं चलेगी ,भारत टैरिफ पर झुकेगा नहीं।

PM Modi on Trump Tariff: देश की प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ पर बयान दिया है। अमेरिका के 50 फीसदी वाले टैरिफ को लेकर पीएम मोदी ने करारा जवाब दिया है और साफ कहा है कि भारत किसी भी कीमत पर झुकने वाला नहीं है।अमेरिका की टैरिफ वाली घुड़की से भारत डरने वाला नहीं है।भारत किसी भी कीमत पर ट्रंप के टैरिफ से न डरेगा और न झुकेगा।भारत कभी भी कोई समझौता नहीं करेगा भारत के केंद्र में किसान शुरू से रहा है और उस किसान का हित ही सर्वोपरि है।

दरअसल, बुधवार को को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर अतिरिक्ट 25 फीसदी टैरिफ लगाया।इसके ठीक एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़ा जवाब दिया बगैर डोनाल्ड ट्रंप का नाम लिए इशारों-इशारों में पीएम मोदी ने कहा कि भारत अपने किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के हितों पर कभी समझौता नहीं करेगा। पीएम मोदी ने तो यहां तक कह दिया कि जो भी कीमत चुकानी पड़ेगी, वह चुकाएंगे।पीएम मोदी का यह बयान वाशिंगटन को सीधे संदेश के रूप में देखी जा रहा है। यह बयान ऐसे समय में आया है, जब दोनों देशों के बीच टैरिफ को लेकर तनाव बढ़ गया है।

ट्रंप के लिए क्या सख्त संदेश?

दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी कहा कि मुझे किसानों के हिताों की रक्षा की कीमत चुकानी पड़ेगी। मैं इसके लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा, ‘भारत अपने किसानों, पशुपालकों और मछुआरियों के हितों पर कभी समझौता नहीं करेगा।मुझे व्यक्तिगत रूप से पता है कि इसके लिए मुझे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी, लेकिन मैं इसके लिए तैयार हूं।भारत अपने किसानों के साथ मजबूती से खड़ा है, और मैं उनके कल्याण के लिए जो भी करना पड़े, करने के लिए तैयार हूं।

ये है वजह डोनाल्ड ट्रंप के भड़कने की

अमेरिका के कहने के बावजूद भारत ने अपने दोस्त रूस से कारोबारी रिश्ता नहीं तोड़ा है।रूसी तेल पर भारत ने अमेरिका को आइना दिखाया और कहा कि जब अमेरिका और यूरोपीय यूनियन रूस से सामान खरीद रहे हैं तो हम क्यों न खरीदें। भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान संग सीजफायर का क्रेडिट नहीं दिया।जबकि ट्रंप बार-बार खुद क्रेडिट ले चुके हैं।पाकिस्तान समेत कई देशों ने डोनाल्ड ट्रंप के लिए नोबेल की मांग की। मगर भारत ने उल्टे इस पर कह दिया कि क्या वो इसके हकदार हैं।अमेरिका का आरोप है कि रूस से तेल खरीदकर भारत उसे फाइनेंशियली मजबूत कर रहा है।

bhaiyajgadmin

"Welcome to Bhaiya Ji Gazab on YouTube! Your go-to channel for electrifying news, bold public opinions, and trending stories served with a desi punch! From street-side polls to heated debates, we capture the heartbeat of the nation with unmatched swag. Subscribe now, join the Gazab gang, and let your voice roar! #BhaiyaJiGazab #NewsWithAttitude"

Related Articles

Back to top button