चुनावराज्य

तेजस्वी सत्ता में आए तो बिहार में होगा गृहयुद्ध: मांझी का तीखा हमला, सियासी हलचल तेज

मांझी के इस आक्रामक बयान ने बिहार की सियासत में एक बार फिर तूफान ला दिया है। अब देखना होगा कि तेजस्वी यादव और राजद इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

 

पटना। बिहार की राजनीति एक बार फिर गरमाई हुई है। केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर तेजस्वी यादव को दोबारा सत्ता मिली, तो बिहार में गृहयुद्ध जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्य में बढ़ते अपराधों, खासकर बलात्कार जैसी घटनाओं के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की नीतियां जिम्मेदार रही हैं। उन्होंने दावा किया कि जो लोग पहले सत्ता में थे, वही अब फिर से सत्ता पाने की कोशिश कर रहे हैं और यही लोग कानून व्यवस्था बिगाड़ने के लिए जिम्मेदार हैं।

लालू के शासन की याद दिलाई

जब मांझी से तेजस्वी यादव द्वारा बार-बार 20 महीने की सरकार के कामकाज का ज़िक्र करने पर सवाल किया गया, तो उन्होंने तीखा जवाब देते हुए कहा, “उनके पिताजी (लालू यादव) के समय बिहार की क्या हालत थी, यह किसी से छुपा नहीं है। अगर तेजस्वी को सत्ता मिल गई, तो हालात उस समय से भी बदतर हो जाएंगे, और बिहार में गृह युद्ध जैसी स्थिति बन जाएगी।”

वोटर लिस्ट पुनरीक्षण पर भी साधा निशाना

तेजस्वी यादव ने हाल ही में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण को लेकर सवाल खड़े किए थे। इस पर मांझी ने पलटवार करते हुए कहा,
“हमें जानकारी मिली है कि हर विधानसभा क्षेत्र में करीब 20 हजार फर्जी वोटर जुड़े हुए हैं। जब इन्हें हटाया जाएगा, तब राजद की हालत खराब हो जाएगी, इसलिए वे इसका विरोध कर रहे हैं। अगर सच्चाई है, तो डर कैसा?”

तेजस्वी को दी तंज भरी सलाह

मांझी ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) की पुरानी रणनीतियों को याद करते हुए तंज कसा, “जब उनके पिता लाठी बांटते थे, अब तेजस्वी कलम बांट रहे हैं। जबकि उन्हें भी लाठी बांटनी चाहिए। बिहार की 70% जमीन किसके पास है, ये देखिए, सब समझ में आ जाएगा।”

एनडीए में सीट बंटवारे पर बोले

एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर मांझी ने स्पष्ट किया कि इस पर अंतिम निर्णय एनडीए का शीर्ष नेतृत्व करेगा। स्थानीय स्तर की कोई बातचीत निर्णायक नहीं होती।”

बंगाल सरकार पर भी हमला

पश्चिम बंगाल में मेडिकल कॉलेज में हुए बलात्कार की घटना पर मांझी ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा,
“वहां का कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य की मुख्यमंत्री एक महिला हैं, फिर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।”

 

 

 

 

 

 

bhaiyajgadmin

"Welcome to Bhaiya Ji Gazab on YouTube! Your go-to channel for electrifying news, bold public opinions, and trending stories served with a desi punch! From street-side polls to heated debates, we capture the heartbeat of the nation with unmatched swag. Subscribe now, join the Gazab gang, and let your voice roar! #BhaiyaJiGazab #NewsWithAttitude"

Related Articles

Back to top button