न्यूज़मनोरंजन

कैसी बहू है सोनाक्षी सिन्हा, जहीर की माँ ने शादी के 1 महीने बाद किया खुलासा

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता जहीर इकबाल ने सात साल की डेटिंग के बाद बीते महीने 23 जून को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की। इसके बाद कपल ने मुंबई के एक बड़े होटल में रिसेप्शन की ग्रैंड पार्टी दी। जहां पूरा बॉलीवुड कपल को बधाई देने पहुंचा था।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की इंटरफेथ शादी हाल ही में सुर्खियों में बानी हुई है। सोनाक्षी जहीर हाल ही में अपने हनीमून पर फिलीपींस गए थे। जहा से उन्होंने अपने कई सारी तस्वीरें शेयर की थी। बताया जा रहा है की अब शादी के बाद पहली बार सोनाक्षी की सास और ससुर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर कई बाते भी सामने आई है। एक तरफ इस जोड़ी को बधाइयाँ मिल रही हैं, वहीं दूसरी तरफ कई लोग इस इंटरफेथ शादी को लेकर अपनी नाराज़गी जता चुके हैं। सोनाक्षी और जहीर की शादी ने न केवल फैंस, बल्कि मीडिया का भी ध्यान आकर्षित किया है।

हाल ही में जहीर के माता-पीता ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी नई नवेली दुल्हन सोनाक्षी सिन्हा के लिए तारीफ की। गलट्टा इंडिया को दिए इंटरव्यू में दोनों ने सोनाक्षी को सोने की दिल वाली बताया और कहा की हमे जहीर के लिए इससे अच्छी लड़की नहीं मिल सकती थी।

Related Articles

Back to top button