गज़ब न्यूज़न्यूज़
Trending

'मेरा शरीर अब भी जवान है', सिंधिया ने ठुकराया एसी का आराम, अपनाए देसी नुस्खे

भीषण गर्मी के बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का 'देसी अंदाज' वायरल हो रहा है, जहाँ उन्होंने जेब में प्याज रखकर लू से बचने का अपना पारंपरिक नुस्खा साझा किया है।

मध्य प्रदेश के गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में इन दिनों केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। भीषण गर्मी के बीच शिवपुरी प्रवास के दौरान उन्होंने जनसभा में गर्मी से बचाव के अपने ‘देसी नुस्खों’ के बारे में बताया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है और मौसम विभाग ने कई इलाकों में लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसी दौरान बदरवास में आयोजित कार्यक्रम में सिंधिया ने जनसमूह को संबोधित करते हुए गर्मी से निपटने के अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए।

Watch Video- https://www.instagram.com/reel/DXmQUZ1wc5F/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

सिंधिया ने मंच से कहा कि वे गर्मी से बचाव के लिए अपनी जेब में प्याज रखते हैं। उन्होंने कुर्ते की जेब से प्याज निकालकर लोगों को दिखाया और कहा कि यह उनके लिए लू और तेज गर्मी से बचाव का एक साधारण लेकिन उपयोगी तरीका है। उन्होंने यह भी कहा कि आधुनिक समय में लोग महंगी दवाओं और साधनों पर निर्भर हैं, जबकि पारंपरिक उपायों को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।सिंधिया ने यह भी कहा कि वे अपनी गाड़ी में एयर कंडीशनर (AC) का उपयोग नहीं करते और प्राकृतिक वातावरण में रहना पसंद करते हैं। उनके अनुसार कठिन मौसम में काम करने की आदत ही उन्हें ऊर्जा देती है और मजबूती प्रदान करती है।

Read More:- फरीदाबाद में खौफनाक घटना, मां ने मासूम बेटी को नाले में फेंका

अपने संबोधन में उन्होंने चंबल क्षेत्र से अपने जुड़ाव का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी पहचान और ऊर्जा इसी मिट्टी से जुड़ी है। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में यह भी कहा कि उनकी आत्मा भले ही अनुभवी हो, लेकिन शरीर अब भी जवान महसूस करता है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने करीब 2500 करोड़ रुपये के डिफेंस प्रोजेक्ट की घोषणा भी की और अडानी फाउंडेशन की जैकेट फैक्ट्री का उद्घाटन किया।

Read More:-AAP को बड़ा झटका: 7 सांसदों का BJP में विलय मंजूर, NDA 148 पर

Related Articles

Back to top button