देशन्यूज़
Trending

पहलगाम आतंकी हमले को एक साल पूरा: बैसरन घाटी में 25 हिंदुओं की हत्या, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

पहलगाम आतंकी हमले को एक साल पूरा, बैसरन घाटी में आतंकियों ने धर्म पूछकर 25 हिंदुओं की हत्या की थी। पीएम मोदी ने पहली बरसी पर मृतकों को श्रद्धांजलि दी।

कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले को आज एक साल पूरा हो गया है। पिछले साल आज ही के दिन जम्मू-कश्मीर के मशहूर पर्यटन स्थल पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकियों ने धर्म पूछकर 25 हिंदू पर्यटकों की निर्मम हत्या कर दी थी। इस दर्दनाक घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि निर्दोष लोगों की मौत को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

क्या था पहलगाम आतंकी हमला?

22 अप्रैल 2025 को पहलगाम की बैसरन घाटी में बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आतंकियों ने लोगों से उनका धर्म पूछा और फिर 25 हिंदू पर्यटकों को गोली मार दी। कई अन्य लोग इस हमले में घायल भी हुए थे। यह हमला जम्मू-कश्मीर के पर्यटन उद्योग पर भी बड़ा झटका माना गया था, क्योंकि पहलगाम देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए पसंदीदा जगह है।

Read More:-CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: जल्द जारी हो सकता है परिणाम, ऐसे करें चेक

पीएम मोदी ने क्या कहा?

हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर शोक संदेश जारी करते हुए कहा, कि पिछले साल आज ही के दिन पहलगाम में हुए भयानक आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को हम याद कर रहे हैं। उन्हें कभी भुलाया नहीं जाएगा। मेरी संवेदनाएँ उन शोक-संतप्त परिवारों के साथ हैं, जो इस अपार क्षति का सामना कर रहे हैं।

एक राष्ट्र के रूप में, हम इस दुख और संकल्प की घड़ी में एकजुट हैं। भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा। आतंकवादियों के नापाक मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे।

See Post –  https://x.com/narendramodi/status/2046770966685163989?s=20

देशभर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर देशभर में कई जगह श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की गईं। लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर मृतकों को याद किया और आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश दिया।

सुरक्षा एजेंसियों ने बढ़ाई सतर्कता

इस हमले की बरसी को देखते हुए जम्मू-कश्मीर समेत कई संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पहलगाम, श्रीनगर और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।

आतंकवाद के खिलाफ एकजुट देश

पहलगाम हमला सिर्फ 25 परिवारों का दर्द नहीं था, बल्कि पूरे देश का जख्म था। एक साल बाद भी लोगों के दिलों में उस घटना की टीस बरकरार है। देश ने फिर दोहराया है कि आतंकवाद के सामने भारत कभी झुकेगा नहीं।

Read More:- Gujarat में बड़ा स्वास्थ्य संकट: Contaminated Food खाने से 400 से ज्यादा बच्चे बीमार

Related Articles

Back to top button