न्यूज़सोशल
Trending

OYO Viral Video: कॉलेज के बहाने प्रेमी संग होटल पहुंची बेटी, अचानक मां ने पुलिस के साथ मारी एंट्री; फिर जो हुआ...

"कॉलेज का बहाना बनाकर प्रेमी संग OYO पहुंची बेटी, अचानक मां ने पुलिस के साथ दी दबिश। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामे का यह वीडियो। देखें पूरी खबर।"

OYO Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन चौकाने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन हाल ही में OYO Viral Video ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस वीडियो में एक मां अपनी बेटी को उसके प्रेमी के साथ होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ लेती है। इसके बाद जो ड्रामा हुआ, उसने नेटिज़न्स को दो गुटों में बांट दिया है।

क्या है पूरा मामला? (The Viral Incident)

दावा किया जा रहा है कि युवती अपने घर से कॉलेज जाने का बहाना बनाकर निकली थी, लेकिन वह अपने प्रेमी के साथ वक्त बिताने एक होटल (OYO) पहुंच गई। बेटी की हरकतों पर शक होने के कारण मां, पुलिस बल के साथ सीधे होटल के कमरे में जा धमकती है।

Read More:-Bhooth Bangla Hindi Review: हंसाते-हंसाते डराएगा अक्षय कुमार का ‘भूत बंगला’, पैसा वसूल है या सिर्फ शोर? पढ़ें पूरा रिव्यु

होटल के कमरे में मचा हाई-वोल्टेज ड्रामा

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि जैसे ही होटल के कमरे का दरवाजा खुलता है, वहां का माहौल पूरी तरह बदल जाता है। कमरे के अंदर अपनी बेटी को देख मां का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। वह गुस्से में अपनी बेटी और उसके प्रेमी को थप्पड़ जड़ देती है। वीडियो में एक महिला पुलिसकर्मी भी नजर आ रही है, जो नाराज मां को शांत करने की कोशिश कर रही है। कमरे के भीतर युवती और उसकी मां के बीच तीखी बहस होती है, जिसे वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर लिया।

देखें वायरल वीडियों – https://x.com/desHi__chora/status/2044633115923275952?s=20

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस: असली या स्क्रिप्टेड?

यह वीडियो एक्स (ट्विटर) पर शेयर किए जाने के बाद से चर्चा का विषय बना हुआ है। यूजर्स इस पर अलग-अलग राय दे रहे हैं:

  • समर्थक – “कांड करोगे तो ऐसा ही होगा, माता-पिता का भरोसा नहीं तोड़ना चाहिए।”
  • आलोचक/संदेह – “यह पूरी तरह से स्क्रिप्टेड लग रहा है, लोग व्यूज के लिए एक्टिंग कर रहे हैं।”
  • मजाकिया अंदाज – “आई थी रंगरलियां मनाने, लेकिन लग गई लंका!”

वीडियो असली हो या बनावटी, लेकिन इसने एक गंभीर मुद्दे पर बहस छेड़ दी है। लोग कमेंट्स में लिख रहे हैं कि झूठ बोलकर बनाए गए रिश्ते अक्सर इसी तरह सरेआम होते हैं। परिवार में ‘भरोसा’ सबसे बड़ी चीज होती है और उसे तोड़ना भारी पड़ सकता है।

Read More:- Women Reservation Law: संसद में जोरदार बहस के बीच देर रात लागू हुआ कानून, जानें क्या हैं महिला आरक्षण कानून

Related Articles

Back to top button