राज्य

नई औद्योगिक नीति पर PK का नीतीश सरकार पर हमला, कहा – 20 साल बाद चुनाव से पहले याद आई, ये जन सुराज का डर है

मारी कोशिश से पेंशन बढ़ा, मानदेय बढ़ा। आगे देखिए, छठ के बाद कोई युवा बिहार छोड़कर 10-12 हज़ार की नौकरी के लिए बाहर नहीं जाएगा।

 

पश्चिम चंपारण। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) ने बिहार की नई औद्योगिक नीति पर नीतीश कुमार सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 20 साल सत्ता में रहने के बाद चुनाव से ठीक दो महीने पहले औद्योगिक नीति की याद आई है। यह जन सुराज के बढ़ते प्रभाव और जनता की नाराज़गी का डर है।

बेतिया के बड़ा रमना ऑडिटोरियम में आयोजित ‘बिहार बदलाव इजलास’ कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद मीडिया से बात करते हुए PK ने कहा , “20 साल तक आप मुख्यमंत्री रहे और कुछ नहीं किया। अब चुनाव से पहले औद्योगिक नीति ला रहे हैं। यही जन सुराज की ताकत है कि आज मोदीजी और तेजस्वी यादव तक पलायन की बात करने को मजबूर हैं। हमारी कोशिश से पेंशन बढ़ा, मानदेय बढ़ा। आगे देखिए, छठ के बाद कोई युवा बिहार छोड़कर 10-12 हज़ार की नौकरी के लिए बाहर नहीं जाएगा।”

मंत्री की गाड़ी पर पथराव पर बयान

पटना के अटल पथ पर मंत्री मंगल पांडेय की गाड़ी पर हुए पथराव पर PK ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा –
“पिछले तीन साल में नीतीश सरकार ने पटना की सड़कों पर हर वर्ग के लोगों पर लाठियां चलवाईं। अब जनता की बारी है। जब ये नेता गांवों में जाएंगे तो लोग इन्हें दौड़ाकर मारेंगे। अब कई नेताओं में हिम्मत नहीं बची कि वो जनता से वोट मांगने जाएं।”

अशोक चौधरी और विजय चौधरी पर तंज

कैबिनेट मीटिंग में मंत्री अशोक चौधरी और विजय चौधरी के बीच कथित विवाद पर PK ने चुटकी लेते हुए कहा –
“ये सब लूट की लड़ाई है। कौन ज्यादा लूटेगा, इसी पर इनका झगड़ा है। अशोक चौधरी जनता के पैसे से अपनी सांसद बेटी के साथ हेलीकॉप्टर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। जो योजना मुख्यमंत्री पहले ही उद्घाटन कर चुके हैं, उसका दोबारा उद्घाटन कर सरकारी पैसे की बर्बादी क्यों? जनता सब समझ रही है। इन नेताओं का अब कोई वजूद नहीं बचा।”

bhaiyajgadmin

"Welcome to Bhaiya Ji Gazab on YouTube! Your go-to channel for electrifying news, bold public opinions, and trending stories served with a desi punch! From street-side polls to heated debates, we capture the heartbeat of the nation with unmatched swag. Subscribe now, join the Gazab gang, and let your voice roar! #BhaiyaJiGazab #NewsWithAttitude"

Related Articles

Back to top button