चुनाव

देहरादून को मिला सबसे बड़ा योग पार्क, मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरित सौंदर्यीकरण उपहार कार्यक्रम के तहत नगर निगम देहरादून द्वारा निर्मित शहर के सबसे बड़े योग पार्क सहित दो अन्य पार्कों और कई विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “आज देहरादून का सबसे बड़ा योग पार्क और दो अन्य पार्क जनता को समर्पित किए गए हैं। अब लोगों को योगाभ्यास और स्वास्थ्य लाभ के लिए एक उत्कृष्ट स्थान उपलब्ध हो गया है। हमारा लक्ष्य देहरादून को एक स्वच्छ और सुंदर शहर बनाना है।”

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर नगर निगम की पहल की सराहना करते हुए नागरिकों से भी स्वच्छता और हरियाली बनाए रखने में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

नशा मुक्ति अभियान की 5वीं वर्षगांठ के अवसर पर शहर में ‘सामूहिक शपथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। इस मौके पर हरित सौंदर्यीकरण उपहार कार्यक्रम के तहत देहरादून का सबसे बड़ा योगा पार्क सहित विभिन्न पार्कों और विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि योगा पार्क और अन्य हरित स्थल नागरिकों को स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण दोनों के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने नशा मुक्त समाज की दिशा में सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि स्वच्छ, स्वस्थ और हरित देहरादून का निर्माण सभी की जिम्मेदारी है।

bhaiyajgadmin

"Welcome to Bhaiya Ji Gazab on YouTube! Your go-to channel for electrifying news, bold public opinions, and trending stories served with a desi punch! From street-side polls to heated debates, we capture the heartbeat of the nation with unmatched swag. Subscribe now, join the Gazab gang, and let your voice roar! #BhaiyaJiGazab #NewsWithAttitude"

Related Articles

Back to top button