देशभर में 12वीं के रिजल्ट जारी हो रहे हैं। रिजल्ट आने के बाद हर छात्र के मन में यही सवाल होता है कि आगे कौन-सा कोर्स चुनें। सही फैसला आपके पूरे करियर को प्रभावित करता है।
आज के समय में कई नए और हाई डिमांड वाले विकल्प मौजूद हैं, जिनमें एडमिशन लेकर अच्छा भविष्य बनाया जा सकता है। आइए एक एक कर के जानते है:
टेक्नोलॉजी में रुचि है तो ये चुनें
अगर आपको कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी पसंद है, तो B.Tech Computer Science एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें कोडिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट सिखाया जाता है। इसके बाद आप सॉफ्टवेयर इंजीनियर या डेटा साइंटिस्ट बन सकते हैं।
मशीन और ऑटोमोबाइल में करियर
B.Tech Mechanical Engineering में मशीन, डिजाइन और प्रोडक्शन की पढ़ाई होती है। इससे ऑटोमोबाइल और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में नौकरी मिल सकती है।
Read More:- RBSE 12th Result 2026: 31 मार्च सुबह 10 बजे जारी होगा रिजल्ट, यहां करें चेक
स्पेस और विमान में रुचि
अगर आपका सपना विमान या स्पेस टेक्नोलॉजी में काम करने का है, तो B.Tech Aerospace Engineering अच्छा विकल्प है।
इलेक्ट्रॉनिक्स और नेटवर्किंग
Electronics & Communication Engineering में मोबाइल, नेटवर्क और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जानकारी दी जाती है। 5G जैसी नई तकनीकों के कारण इस फील्ड में मौके बढ़ रहे हैं।
बिना इंजीनियरिंग के IT फील्ड
अगर आप IT सेक्टर में जाना चाहते हैं लेकिन इंजीनियरिंग नहीं करना चाहते, तो BCA कर सकते हैं। इसमें प्रोग्रामिंग और वेब डेवलपमेंट सिखाया जाता है।
अब सिर्फ डिग्री नहीं, स्किल भी जरूरी
आज के समय में केवल एक विषय पढ़ना काफी नहीं है। अब हाइब्रिड स्किल्स की जरूरत है, यानी एक से ज्यादा स्किल्स का ज्ञान होना जरूरी है।
* साइंस स्टूडेंट: AI, डेटा एनालिसिस सीखें
* कॉमर्स स्टूडेंट: फिनटेक, ब्लॉकचेन समझें
* आर्ट्स स्टूडेंट: कंटेंट, डिजाइन और AI टूल्स सीखें
AI का नौकरियों पर असर
AI के कारण कई नौकरियां बदल रही हैं।
* जिन कामों में बार-बार एक जैसा काम होता है (जैसे डेटा एंट्री, बेसिक कोडिंग), उन पर AI का ज्यादा असर पड़ेगा।
* लेकिन जिन कामों में सोच, निर्णय और लोगों से जुड़ाव जरूरी है (जैसे साइकोलॉजी, मैनेजमेंट, कानून), उनमें इंसानों की जरूरत बनी रहेगी।
इन नए कोर्स पर भी ध्यान दें
आज के समय में इन कोर्सों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है:
* साइबर सिक्योरिटी
* डेटा साइंस
* आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)
* मशीन लर्निंग




