चुनावराज्य

Himachal New CM: हिमाचल के 15वें मुख्यमंत्री होंगे सुखविंद्र सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री

हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मुख्यमंत्री का रास्ता साफ हो ही गया है। दिल्ली में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) के नाम पर मुहर लग गई है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश का 15वां मुख्यमंत्री (15th Cheif Minister) घोषित किया गया है। इसके साथ ही मौजूदा विधानसभा (Assembly) में नेता प्रतिपक्ष रहे मुकेश अग्निहोत्री (Mukesh Agnihotri) को उप मुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) बनाया गया। वहीं, प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री पद की दौड़ से बाहर कर दिया गया। बता दें कि रविवार को शिमला (Shimla) के रिज मैदान पर दोपहर 1:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। उसके साथ ही मंत्रियों के नाम भी तय होंगे।

शुक्रवार को कांग्रेस विधायक दल (Congress Legislature Party) ने एक सिंगल लाइन प्रस्ताव बनाकर कांग्रेस आलाकमान को दिल्ली भेजा था। आलाकमान (High Command) को ही तय करना था कि हिमाचल का मुख्यमंत्री कौन होगा। इसके बाद शनिवार को कांग्रेस विधायक दल की हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में फिर से एक बैठक 5:00 बजे शुरू हुई। इस बैठक में सुक्खू खेमे सहित कांग्रेस के ज्यादातर विधायक शामिल हुए। मुकेश अग्निहोत्री इसमें देरी से करीब 5:45 बजे पहुंचे। शिमला में प्रतिभा वीरभद्र सिंह (Pratibha Virbhadra Singh) गुट के कुछ नेताओें ने सुक्खू के खिलाफ नारे भी लगाए। लेकिन सुक्खू को मुख्यमंत्री और मुकेश अग्निहोत्री को उपमुख्यमंत्री घोषित करने के बाद माहौल कुछ शांत हो गया।

सुखविंद्र सुक्खू का ट्वीट 
मुझे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार एवम धन्यवाद…! मैं प्रदेश की सतत विकास यात्रा को नई ऊर्जा और गति देने तथा जन कल्याण के लिए सदैव कार्य करता रहूंगा।

https://twitter.com/SukhvenderSukhu/status/1601586964188495877?s=20&t=vcgciXn158UW8FufvrWZPw

हिमाचल प्रदेश के नए मुखिया, सुखविंदर सिंह सुखु को मुख्यमंत्री बनाये जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस एवं PCC अध्यक्ष के तौर पर उन्होंने लगातार कांग्रेस को मजबूत किया। एक संघर्षशील कार्यकर्ता को अहम जिम्मेदारी से नवाजे जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार।


Related Articles

Back to top button