टेक्नोलॉजी

कभी वेटर का काम किया और आज करोड़ो के मालिक है केआर भास्कर

शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) के दूसरे सीजन में ऐसे कई एंटरप्रेन्योर आ रहे हैं, जिनकी कहानी सभी को भावुक कर जाती है। ऐसी ही कहानी है, केआर भास्कर (K R BHASKAR) की। जिन्होंने कभी होटल में वेटर का काम किया था और आज उनका कर्नाटक और महाराष्ट्र में करोड़ो का बिज़नेस है।

केआर भास्कर की स्ट्रगल (STRUGGLE) स्टोरी –
भास्कर ने शार्क टैंक के शो में बताया, कि 25 साल पहले वह होटल में वेटर का काम करते थे। उस समय उनकी उम्र 12 साल थी। होटल में टेबल साफ़ करना और बर्तन धोने तक का काम उन्होंने किया है। इसके बाद भी उन्होंने कई काम किये पर किसी में खास कमाई नहीं हुई। 23 साल कि उम्र में उन्होंने साइकिल पर पूरणपोली बेचना शुरू कर दिया। लोगो को उनकी ये डिश काफी पसंद आने लगी और इनकी भी अच्छी कमाई होने लगी। इसके बाद से ही भास्कर की ज़िन्दगी ने करवट ली और आज वो एक सफल कारोबारी बन गए है। उन्होंने ‘भास्कर का पुरणपोली घर’ बनाया है। उनके स्टोर कर्नाटक और महाराष्ट्र दोनों जगह पर चल रहे हैं। आज सिर्फ कर्नाटक में ही उनकी 17 दुकानें और 10 से ज्यादा फ्रेंचाइजी हैं। इन दुकानों से उनके हर महीने की सेल 18 करोड़ के करीब है।

Related Articles

Back to top button