देशन्यूज़

Ghaziabad Murder Case : देवर ने भाभी और भतीजी का दुपट्टे से गला घोंटकर की हत्या

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक युवक ने अपनी भाभी और मासूम भतीजी का गला घोटकर हत्या कर दी। उसके बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने इस मामले में आगे की जाँच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के गांव बम्हेटा में देवर ने भाभी और तीन महीने की भतीजी का गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक महिला की पहचान शाहीन परवीन (30) के रूप में हुई है। शाहीन अपनी तीन महीने की बेटी आफिया को गोद में लेकर घर के आंगन में बैठी थी। आरोप है कि महिला का देवर घर में आया और किसी बात को लेकर उसकी भाभी परवीन के साथ बहस हो गई। जिसके बाद विवाद और बढ़ गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपनी भाभी का दुपट्टे से गला घोट दिया। महिला की मौत होने के बाद उसने भतीजी का भी दुपट्टे से गला घोटकर हत्या कर दी। उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जिस समय घटना को अंजाम दिया गया उस वक्त आरोपी का बड़ा भाई बुरहान काम पर गया हुआ था।

आरोपी की पहचान 24 साल के जीशान के तौर पर हुई है। फ़िलहाल इस मामले में आगे की जाँच की जा रही है। वारदात के वक़्त महिला का पति बुरहान काम पर गया था। उसे सूचना मिली कि घर पर उसकी पत्नी और बेटी कि हत्या कर दी गई है। जिसके बाद वह मौके पर घर पंहुचा। उसकी शिकायत पर ही पुलिस ने ये केस दर्ज किया है।

बुरहान मूल रूप से बेगूसराय का रहने वाला है। फ़िलहाल वह गाजियाबाद आकर किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहा था। लेकिन आरोपी भाई बेगूसराय में रह रहा था और एक हफ्ते पहले ही अपने भाई के घर रहने आया था।

Related Articles

Back to top button