Breaking news

Goa Nightclub Fire Case: थाईलैंड पुलिस के हाथ लगे लूथरा ब्रदर्स, जल्द ही लाए जाएंगे भारत

गोवा नाइटक्लब में आग लगने की घटना की जांच जारी है। इस बीच, खबर है कि 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइटक्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद दोनों भाई दिल्ली से फुकेट भाग गए थे। लूथरा भाइयों की हिरासत में पहली तस्वीर भी सामने आई है।

गोवा नाइटक्लब में आग लगने की घटना की जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है। गोवा के ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। हिरासत में उनकी पहली तस्वीर भी जारी की गई है।

घटना के बाद दोनों भाई दिल्ली से फुकेट भाग गए थे। इससे पहले, पुलिस ने रोमियो लेन नाइटक्लब के मालिक लूथरा भाइयों के पासपोर्ट जब्त कर लिए थे। गोवा के ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब में लगी आग में 25 लोगों की जान चली गई थी, जिसमें 20 कर्मचारी और 5 टूरिस्ट शामिल थे।

आग लगने के दौरान टिकट बुक किए गए

खबर है कि जब आग लगी हुई थी और बचाव अभियान चल रहा था, तब लूथरा भाइयों ने थाईलैंड के टिकट बुक किए और दिल्ली से देश छोड़कर भाग गए। लूथरा भाइयों पर गैर इरादतन हत्या और साजिश के आरोप हैं।

जेल में लूथरा भाइयों की पहली तस्वीर सामने आई

थाईलैंड में गिरफ्तार किए गए लूथरा भाइयों की पहली तस्वीर सामने आई है। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, हिरासत के बाद दोनों को दिल्ली वापस लाया जाएगा।

आग लगने के बाद जिला प्रशासन का नया आदेश

गोवा के अरपोरा में नाइटक्लब में आग लगने की घटना के बाद, जिला प्रशासन ने रविवार शाम को एक आदेश जारी कर टूरिस्ट जगहों के अंदर आतिशबाजी, पटाखे और खुली आग के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।

मामले से जुड़े एक अधिकारियों ने बताया कि यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत जारी किया गया है। नए आदेश के अनुसार, यह रोक पूरे नॉर्थ गोवा के सभी नाइटक्लब, बार और रेस्टोरेंट, होटल, गेस्टहाउस, रिसॉर्ट, बीच शैक और अस्थायी रहने की जगहों पर लागू होगी।

bhaiyajgadmin

"Welcome to Bhaiya Ji Gazab on YouTube! Your go-to channel for electrifying news, bold public opinions, and trending stories served with a desi punch! From street-side polls to heated debates, we capture the heartbeat of the nation with unmatched swag. Subscribe now, join the Gazab gang, and let your voice roar! #BhaiyaJiGazab #NewsWithAttitude"

Related Articles

Back to top button