एजुकेशन

International Hindi Day: आज मनाया जाता है विश्व हिन्दी दिवस

अपनी भाषा के प्रति लगाव और अनुराग राष्ट्र प्रेम का एक रूप है। हिंदी ने सभी भारतवासियों को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है। यह अनेकता में एकता की भावना का प्रतीक भी है। ऐसे में देश में हिन्दी प्रेमी लोगों के लिए 10 जनवरी का दिन काफी महत्वपूर्ण है। आज ही के दिन विश्व हिन्दी दिवस मनाया जाता है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने साल 2006 में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए प्रति वर्ष 10 जनवरी को हिन्दी दिवस मनाने की घोषणा की थी।

नागपुर में हुआ पहला विश्व हिंदी सम्मेलन
विश्व में हिन्दी का विकास करने और एक अंतरराष्ट्रीय भाषा के तौर पर इसे प्रसारित करने के उद्देश्य से विश्व हिन्दी सम्मेलनों की शुरुआत की गई थी। पहला विश्व हिन्दी सम्मेलन नागपुर में 10 जनवरी 1975 को आयोजित किया गया था। तब से ही इस दिन को विश्व हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

देश की संविधान सभा ने 14 सितम्बर 1949 को सर्वसम्मति से हिंदी को राजभाषा के रूप में अपनाया था। इसी वजह से हर वर्ष 14 सितम्बर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी अवसर पर हिंदी पखवाड़ा आयोजित किया जाता है। मंत्रालय में हिंदी पखवाड़ा के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है जैसे:- हिंदी अनुवाद, हिंदी टिप्‍पणी, लेखन, हिंदी श्रुतलेख, हिंदी कविता, पाठ इत्‍यादि।

Related Articles

Back to top button