UP NEWS: CM योगी ने दुल्हन को दिया तोहफा, रातों रात बनवाई सड़क

सुबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) जनता से सीधे जुड़कर उनकी परेशानी का संज्ञान खुद लेते है। इसका जीता जागता उदाहरण है, प्रयागराज (Prayagraj) की एक लड़की नुकुश फातिमा (Nukush Fatima)। जिसकी शादी 7 तारीख को थी। दरअसल, धूमनगंज के कन्हाई पुर की रहने वाली नुकुश के घर के बाहर की सड़क पूरी तरह से खराब थी। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे थे और कूड़े का अंबार लगा था। सड़क बनवाने के लिए नुकुश फातिमा ने मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) को पत्र लिखा।
बता दें कि पत्र के माध्यम से नुकुश ने 7 दिसम्बर को अपनी शादी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निमंत्रण देते हुए लिखा, कि मेरे घर में बारात आएगी और घर के बाहर की सड़क काफी खराब है अगर आप भी शादी में आएंगे तो आपको भी दिक्कत होगी। इसके अलावा इस लेटर का फोटो नुकुश ने CM के ट्वीटर हैंडल पर टैग कर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नुकुश के पत्र का त्वरित संज्ञान लिया और सोमवार को रातोंरात पूरी सड़क बनवा दी गई। बहरहाल, अब इस सड़क पर गाड़िया दौड़ रही है। साथ ही नुकुश के परिवार के लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देते नही थक रहे। उनका कहना है, कि योगी सभी के मुख्यमंत्री है और उन्होंने हमारी परेशानी का संज्ञान लेकर साबित कर दिया की उनको हर वर्ग के लोगों की चिंता है।