
महाराष्ट्र के नागपुर में एक ही परिवार के 4 लोगों का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड टीचर विजय पचौरी अपनी पत्नी और बेटों समेत मृत पाए गए। मृत परिवार नागपुर जिले के नरखेड तालुका के मोवाड गांव में रहता था। विजय की पत्नी का नाम माला बाई है। बेटे गणेश और दीपक की उम्र 35 से 40 साल के बीच है।
खबर मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन वहा कोई सुसाइड नोट अभी तक बरामद नहीं हुआ है। इसलिए पुलिस का कहना है कि मरने की वजह का कुछ पता नहीं चल पाया। फिलहाल मामले की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में यह सुसाइड का केस लग रहा है। हालांकि पुलिस मर्डर समेत अन्य सभी एंगल से जांच-पड़ताल कर रही है।
इसी प्रकार का एक केस कुछ समय पहले जुलाई में सामने आया था। नागपुर में रह रहे दो पति पत्नी ने सुसाइड कर लिया था। बताया गया है कि उन्होंने अपनी 11 वर्षीय बेटी को भी जहर दे दिया था। लेकिन वह बच गई। पति पत्नी मूल रूप से केरल के रहने वाले थे। रिजु अपनी पत्नी प्रिया नायर के ब्लड कैंसर से परेशान था। उसे अपना अधिकांश समय अपनी बीमार पत्नी के साथ बिताना पड़ता था। रिजु पेशे से चित्रकार था वह अपनी पत्नी के इलाज के लिए शहर में कमाने में असमर्थ था।