मनोरंजन

Sukesh Chandrashekhar ने Jacqueline को वैलेंटाइन डे पर दिया लग्ज़री हेलीकॉप्टर

Sukesh Chandrashekhar gifts Jacqueline a luxury helicopter on Valentine's Day

आज देश भर में वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड कपल्स कैसे पीछे रह सकते हैं। अब जेल में बंद होने के बावजूद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपनी प्रेमिका को एयरबस H-सीरीज़ हेलीकॉप्टर गिफ्ट किया है। साथ ही, उन्होंने एक लंबा लव लेटर भी लिखा है, जो लगातार सुर्खियां बटोर रहा है।

सुकेश चंद्रशेखर ने लव लेटर में जैकलिन को ‘माई बेबी बोम्मा’, ‘वावा’, ‘एंजेल’ और ‘जैकी’ जैसे नाम दिए। वहीं उन्होंने इस लेटर में लिखा कि जेल की दीवारें उन्हें जैकलिन से अलग कर रही हैं, लेकिन उनका दिल ‘हर धड़कन में सिर्फ जैकलिन का नाम लेता है।’ इतना ही नहीं, उन्होंने इस लेटर में रोमियो-जूलियट, हीर-रांझा, लैला-मजनू जैसी प्यारी जोड़ियों से तुलना भी की है।

सुकेश ने अपने जेल में होने का दुःख भी जताया है और लिखा है, ‘मैं तुम्हें कभी नहीं छोड़ूंगा, तुम सिर्फ मेरी हो। मैं सब जल्दी ठीक कर दूंगा।’ साथ ही उन्होंने जैकलिन के लिए कस्टम-इंटीरियर्स वाला एयरबस हेलीकॉप्टर खरीदा है। उन्होंने ये स्पष्ट किया है कि ये उनकी अपराध से नहीं बल्कि मेहनत की कमाई से खरीदा गया है। हालांकि उन्होंने ये साफ कहा कि जैकलिन कानूनी मामलों के चलते इसे अभी इस्तेमाल नहीं कर पाएंगी।

Latest and Breaking News on NDTV

बता दें कि जैकलिन फर्नांडीज ने बताया है कि उनका अभी सुकेश से कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं है और उन्हें कोई गिफ्ट्स नहीं मिले हैं।

बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग और ठगी मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिसमें कई फिल्मी हस्तियों के नाम भी सामने आए थे।

Related Articles

Back to top button