दिल्ली से पटना के लिए जल्द शुरू होंगी DTC की AC बसें, 17 अंतरराज्यीय रूट पर बड़ा प्लान
दिल्ली से पटना के बीच DTC की एसी बस सेवा जल्द शुरू होने वाली है। 17 अंतरराज्यीय रूटों पर 50 नई बसें चलेंगी, जिससे यात्रियों को आरामदायक और किफायती सफर मिलेगा।

दिल्ली के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। दिल्ली परिवहन निगम (Delhi Transport Corporation) जल्द ही दिल्ली से पटना के बीच लंबी दूरी की एसी बस सेवा शुरू करने जा रही है। यह पहल लंबे समय बाद दोबारा शुरू की जा रही अंतरराज्यीय बस सेवाओं का हिस्सा है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक और किफायती सफर का विकल्प मिलेगा।
दिल्ली से पटना बस सेवा: यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा
दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने बिहार सहित कई राज्यों के लिए (DTC) बस सेवाएं शुरू करने की योजना बनाई है। बताया जा रहा है कि बिहार सरकार की ओर से इस संबंध में पहले ही प्रस्ताव भेजा जा चुका है, जिसके बाद अब दोनों राज्यों के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर जल्द हस्ताक्षर हो सकते हैं।
इस सेवा के शुरू होने से खासकर त्योहारों के समय यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। हर साल छठ पूजा, दिवाली और अन्य त्योहारों के दौरान ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिलती है, ऐसे में बस सेवा एक बेहतर विकल्प साबित होगी।
Read More:- Navratri Day 4: माँ कूष्मांडा की पूजा कैसे करें? जानें मंत्र, भोग, रंग और महत्व
17 रूटों पर चलेंगी 50 नई एसी बसें
दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज सिंह (Pankaj Singh) के अनुसार, DTC 17 अंतरराज्यीय रूटों पर करीब 50 नई एसी बसें चलाने की तैयारी कर रही है। इन बसों की शुरुआत दिल्ली-पटना रूट से की जाएगी। बसें12 मीटर लंबी और आधुनिक होगी। ये बसें CNG और BS-6 डीजल तकनीक से लैस होगी। इन बसों से पर्यावरण के अनुकूल और कम प्रदूषण होगा। इससे लंबी दूरी के लिए आरामदायक सफर कर सकते है।
सरकार का उद्देश्य राजधानी दिल्ली को पड़ोसी राज्यों से बेहतर तरीके से जोड़ना और यात्रियों को सस्ता व सुविधाजनक परिवहन देना है।
धार्मिक स्थलों के लिए भी विशेष बस सेवा
दिल्ली सरकार सिर्फ व्यापारिक या रोज़मर्रा के रूट तक ही सीमित नहीं रहना चाहती। अब धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी खास बस सेवाएं शुरू की जाएंगी।
इन प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए बस सेवा शुरू करने की योजना है:
- वैष्णो देवी (Vaishno Devi)
- खाटू श्याम जी (Khatu Shyam Ji)
- अयोध्या (Ayodhya)
इससे श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान बेहतर सुविधा और सीधा कनेक्शन मिलेगा।




