न्यूज़सोशल
Trending

'क्या राधा ने पूछा था कान्हा हिंदू हैं या मुस्लिम?' - मोनालिसा भोसले के इस बयान पर क्यों भड़के लोग?

मोनालिसा भोसले एक बार फिर विवादों में हैं। राधा-कृष्ण पर दिए उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

महाकुंभ के दौरान एक वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोसले की जिंदगी इन दिनों किसी फिल्मी ड्रामे से कम नहीं लग रही है। पहले अपनी शादी और फिर फिल्म डायरेक्टर पर लगाए आरोपों के बाद, अब उन्होंने राधा-कृष्ण को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया है जिससे इंटरनेट पर भारी विवाद खड़ा हो गया है।

क्या है विवादित बयान?

हाल ही में मोनालिसा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह काफी भावुक और गुस्से में नजर आ रही हैं। अपनी शादी का बचाव करते हुए उन्होंने कहा, ‘प्यार भारत में पहली बार नहीं हुआ है। जब राधा-कृष्ण को प्यार हुआ, तो क्या राधा ने कान्हा से पूछा था कि आप हिंदू हो या मुस्लिम?’ उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने फरमान खान से दिल से प्यार किया है और अगर वो न होते तो शायद वह सुसाइड कर लेतीं।

Read More:-क्या रणवीर सिंह ने पगड़ी पहनकर पी सिगरेट? डायरेक्टर आदित्य धर ने बताई सच्चाई

सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा

मोनालिसा के इस बयान ने लोगों को नाराज कर दिया है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि उन्होंने भगवान कृष्ण को दूसरे धर्म से जोड़ने की कोशिश की है, जो गलत है। कई यूजर्स ने कमेंट किया कि उस समय केवल ‘सनातन धर्म’ ही था, इसलिए ऐसी तुलना करना मूर्खता है। लोग उन्हें ‘देवी-देवताओं को बीच में न लाने’ की नसीहत दे रहे हैं और उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

फरमान से शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें

फरमान खान से निकाह करने के बाद से ही मोनालिसा लगातार विवादों में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग भी की है। इसके अलावा, उन्होंने एक फिल्म डायरेक्टर पर भी गलत तरीके से छूने के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे मामला और भी पेचीदा हो गया है।

परिवार और करियर पर संकट

विवादों का साया उनके करियर पर भी पड़ता दिख रहा है। मोनालिसा फिल्म ‘मणिपुर डायरी’ को लेकर चर्चा में थीं, लेकिन ताजा हालात को देखते हुए इसकी शूटिंग पूरी होना मुश्किल लग रहा है। वहीं, अपनी मां के विरोध पर मोनालिसा का कहना है कि उन्हें केवल पैसों की लालच है, इसलिए वे ऐसे आरोप लगा रही हैं।

Read More:- 1 अप्रैल से बढ़ेंगे सभी दवाइयों के दाम! जानें आम जनता पर क्या होगा असर?

Related Articles

Back to top button