देशन्यूज़
Trending

भीषण गर्मी से मिलेगी राहत,जल्द आएगा मानसून

अप्रैल महीने में देश के कई हिस्सों में तापमान 43-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच अब राहत की खबर सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार, जल्द ही बारिश शुरू होने की संभावना है और दक्षिण-पश्चिम मानसून को लेकर अच्छी खबर मिली है।

अप्रैल महीने में देश के कई हिस्सों में तापमान 43-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच अब राहत की खबर सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार, जल्द ही बारिश शुरू होने की संभावना है और दक्षिण-पश्चिम मानसून को लेकर अच्छी खबर मिली है।

आमतौर पर मानसून सबसे पहले दक्षिण भारत में आता है। अनुमान है कि इस साल 18 से 25 मई के बीच मानसून अंडमान-निकोबार द्वीप समूह तक पहुंच सकता है। इसके बाद 25 मई से 1 जून के बीच यह आगे बढ़ते हुए देश के अन्य हिस्सों में पहुंचेगा। केरल और तमिलनाडु में इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे बारिश की स्थिति बन रही है। वहीं दक्षिण-पूर्व अरब सागर से आने वाली नम हवाएं भी मानसून को मजबूत करेंगी।

Read More:-Nitara Harassment Case: अक्षय कुमार की बेटी से जुड़े साइबर केस में एक गिरफ्तार

प्री-मानसून गतिविधियां भी शुरू हो चुकी हैं और कई जगहों पर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के लिए कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

केरल और कर्नाटक में अगले 3 दिन तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही धूल भरी आंधी और बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा।

इसके अलावा उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि देश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं, आंधी और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

Read More:- AAP से BJP में गए 7 सांसदों पर भगवंत मान का तंज, बोले—‘मसाले मिलकर स्वाद बढ़ाते हैं, खुद की पहचान नहीं बनातें’

Related Articles

Back to top button