Finland Free Trip 2027: दुनियाभर के सिंगल्स की मौज! फ्री में मिलेगा रोमांटिक ट्रिप का मौका, जानें कैसे करें अप्लाई
फिनलैंड का सिंगल्स को तोहफा! 16 लोगों को मिलेगी मुफ्त विदेश यात्रा, फ्लाइट-होटल का खर्च भी फ्री
Finland Free Trip 2027: अगर आप भी डेटिंग ऐप्स पर स्वाइप करते-करते थक चुके हैं और लाइफ में कुछ अच्छा करना चाहते हैं, तो फिनलैंड का यह ऑफर आपके लिए है। दुनिया के सबसे खुशहाल देशों में शामिल फिनलैंड ने दुनियाभर के सिंगल लोगों के लिए एक खास कैंपेन शुरू करने का सोचा है। इसमें चुनिंदा लोगों को बिल्कुल मुफ्त में फिनलैंड घूमने का मौका मिल रहा है। इस ट्रिप की कुछ खास बातें है जिससे आपका जानना बेहद जरुरी है।
खाने और घूमने-फिरने का खर्च शामिल
टूरिज्म बोर्ड ने ‘Finnish Dinner Date’ नाम से यह खास कैंपेन शुरू कर दिया है। इसमें 16 सिंगल लोगों को चुना जाएगा। इनमें से 8 लोगों को राजधानी हेलसिंकी और बाकी 8 को टैम्पेरे शहर भेजा जाएगा। इसके दौरान आप पसंद का शहर नहीं चुन सकेंगे। चुने गए लोगों को फरवरी 2027 में फिनलैंड में इनवाइट किया जाएगा। इस डेट का सीधा मतलब यह है कि मेहमानों को फिनलैंड की संस्कृति, खानपान को रूबरू कराना है।
फ्री ट्रिप में फ्लाइट से लेकर होटल तक सब कुछ मिलेगा
इस ट्रिप में आपको कई सारे फायदे देखने को मिलेंगे, जैसे चुने गए प्रतिभागियों को ट्रिप के लिए अपनी जेब से पैसे खर्च नहीं करने होंगे। फिनलैंड के टूरिज्म बोर्ड ने ‘Finnish Dinner Date’ नाम से यह खास कैंपेन शुरू किया है। इस डेट के लिए 16 सिंगल लोगों को चुना जाएगा।
कौन कर सकता है अप्लाई
इस डेट में जाने के लिए आपका 18 साल का होना बहुत जरुरी है। इच्छुक लोग फिनलैंड टूरिज्म की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यानी अगर आप सिंगल हैं और विदेश घूमने का सपना देख रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए खास हो सकता है।




