टेक्नोलॉजी

Karbonn Rebel: Karbonn की दमदार वापसी, 13 हजार से कम कीमत में लॉन्च किए दो नए फोन, मिलेगा 64MP AI कैमरा

देसी स्मार्टफोन ब्रांड Karbonn ने Rebel और Rebel Pro दो नए फोन लॉन्च किए हैं। इनकी कीमत 13 हजार रुपये से कम है।

Karbonn Rebel Smartphone: कार्बन ने एक बार फिर भारत के स्मार्टफोन मार्केट में वापसी कर ली है। बता दें कि कंपनी ने सोमवार को कंपनी ने रेबल सीरीज की घोषणा करते हुए 2 नए स्मार्टफोन- Karbonn Rebel और Karbonn Rebel Pro को लॉन्च किया है। ये फ़ोन 4G है और इसकी प्राइस भी अन्य फ़ोन के मुकाबले कम है। इन फ़ोन की शुरुआती कीमत 11999 रुपये है। इसके साथ ही कार्बन ने बताया है कि वह जल्द 5G स्मार्टफोन को भी लॉन्च करने वाली है। परन्तु इस समय फ़ोन ऑनलाइन खरीदने के लिए उपलब्ध नहीं है।

कीमत और ऑफर्स
एमआरपी 14,999 रुपये है। लेकिन इसका लॉन्च प्राइस 11,999 रुपये है। इसके अलावा 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलने के बाद फोन की प्रभावी कीमत 10,999 रुपये हो जाती है। वहीं,  स्मार्टफोन MRP भी 14,999 रुपये है। इसका लॉन्च प्राइस 12,499 रुपये रखा गया है। 1,000 रुपये के बैंक डिस्काउंट के बाद इसे 11,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

स्मार्टफोन के फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो फ़ोन में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। कैमरे के लिए फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का AI कैमरा मिलता है। फोन में MediaTek G81 प्रोसेसर भी उपलब्ध है और यह Android 16 पर काम करता है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बैटरी है। यह स्मार्टफोन 4G नेटवर्क सपोर्ट के साथ आता है।

Pro के फीचर्स
Pro में आपको कुछ बेहतरीन फीचर्स देखने को मिलेंगे जैसे, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है। कैमरे की बात करें तो इसमें 64MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek G81 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6,000mAh की बैटरी मिलती है। यह फ़ोन इस समय 4G नेटवर्क में उपलब्ध है।

DAC ने रक्षा बलों के लिए ₹2.12 लाख करोड़ के सैन्य उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी, 82% खरीद भारतीय कंपनियों से

 

Related Articles

Back to top button