Fiber Tips: जानें किस चीज के सेवन से होगी फाइबर की कमी दूर

स्वस्थ शरीर के लिए पोषक तत्व (Nutrients) व मिनरल्स (Minerals) की तो जरूरत होती ही है लेकिन इसके साथ फाइबर (Fiber) की भी जरूरत होती है। इसकी कमी के कारण शरीर में पेट के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी पनपने लगती हैं। यदि आप लंबा और स्वस्थ जीवन जीना चाहते है, तो इसके लिए शरीर में इन सभी (Nutrients) चीजों का सही अनुपात होना बेहद जरूरी है। शरीर में फाइबर की कमी होने की वजह से कब्ज, ब्रेस्ट कैंसर और दिल की बीमारी आदि का खतरा बढ़ जाता है। शरीर में फाइबर की कमी को दूर करने के लिए हमें फाइबर युक्त आहार लेना बेहद जरूरी है। तो चलिए हम अब आपको ऐसी चीजें बताने जा रहे हैं जिनके अन्दर भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है और इनके सेवन से फाइबर की कमी दूर की जा सकती है।
इन चीजों का सेवन करके दूर करें फाइबर की कमी
नाशपाती (Pear)- नाशपाती में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है। इसलिए नाशपाती को अपने डाइट में जरूर शामिल करें। एक छोटे से नाशपाती से हमें 5.5 ग्राम फाइबर प्राप्त होता है।
सब्जा बीज (Sabja Seed)- 1 चम्मच कच्चे सब्जा बीज में 3. 5 ग्राम फाइबर मिलता है। इसी वजह से शरीर में फाइबर की मात्रा को पूरा करने के लिए इसका सेवन जरूर करें।
जौ (Barley)- एक छोटी सी कटोरी जौ में 3.4 ग्राम फाइबर होता है। जौ ज्यादातर बीटा-ग्लूकॉन का काम करता है। जो कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर के स्तर को कम करता है। ऐसे में आप जौ को सूप या सलाद के रूप में उपयोग कर सकते हो।
ओट्स (Oats)- हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक ओट्स में विशिष्ट प्रकार के फाइबर पाए जाते हैं। यह फाइबर बीटा-ग्लूकॉन के नाम से जाने जाते हैं। ये घुलनशील फाइबर है। इनमें ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को कम करने के गुण होते हैं। एक छोटी कटोरी ओट्स से 2.3 ग्राम फाइबर मिलता है।
चुकंदर (Beetroot)- चुकंदर जड़ वाली सब्जी होती है। एक कप चुकंदर से 3.4 ग्राम फाइबर प्राप्त होता है। चुकंदर में फोलेट, आयरन, कॉपर, मैंगनीज और पोटेशियम भरपूर मात्रा में प्राप्त होता है। यह फाइबर का भी एक अच्छा स्रोत माना जाता है।