Breaking newsदेशन्यूज़

Burari Building Collapse : इमारत ढहने से 2 लोगों की मौत, 13 घायल

बुराड़ी के कौशिक एंक्लेव क्षेत्र में बीती शाम एक निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत जमींदोज हो गई। घटना के समय इमारत में मजदूर और उनके परिवार के करीब दस से 15 लोग मौजूद थे। पुलिस के अलावा दमकल विभाग, आपदा प्रबंधन, नगर निगम समेत अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि ‘ऑस्कर पब्लिक स्कूल’ के पास नवनिर्मित इमारत सोमवार शाम को ढह गई थी। अब तक 12 लोगों को बचाया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अब तक दो लोग मृत मिले हैं और 12 लोगों को बचाया गया है।’’

अब तक 13 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुराड़ी हादसे में साधना नाम की एक 17 साल की युवती की मौत हो गई है। वहीं सात साल की बच्ची राधिका की मौत हो गई है। इमारत गिरने से 12 लोग घायल है, जिनको बुराड़ी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें से पांच घायलों को ट्रामा में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री आतिशी ने जताया दुख

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘ बुराड़ी में इमारत गिरने की घटना बेहद दुखद है। मैंने स्थानीय प्रशासन से तेजी से राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित करने के लिए बात की है। प्रभावित लोगों को हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी।’’

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘यह घटना बेहद दुखद है। बुराड़ी से हमारे विधायक संजीव झा को निर्देश दिया गया है कि वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ तुरंत वहां जाएं और राहत और बचाव कार्य में प्रशासन की मदद करें। साथ ही स्थानीय लोगों की हरसंभव मदद करें।”

घायलों के नाम

1. संजय उम्र 28 साल
2. कृष्णा उम्र 30 साल
3. ज्ञानु उम्र 27 साल
4. रजनी उम्र 26 साल
5. सिमरन उम्र 10 साल
6. खुशी उम्र 8 साल
7. लल्लू उम्र 40 साल
8. सविता उम्र 32 साल
9. सोनिया उम्र 16 साल
10. प्रियंका उम्र 14 साल
11. आकांक्षा उम्र 6 साल
12. अजय उम्र 5 साल है

 

Related Articles

Back to top button