चुनावदेशन्यूज़राज्य

VICE PRESIDENT: कौन बनेगा देश का अगला उपराष्ट्रपति। BJP से सामने आया नया अपडेट, जानें कब होगा ये बड़ा फैसला।

Vice President election: जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद जल्द ही उपराष्ट्रपति के लिए चुनाव होगा। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद निर्वाचन आयोग ने चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है।अगले उपराष्ट्रपति को लेकर कई नाम सामने आ रहा है।एक रिपोर्ट के मुताबिक देश का अगला उपराष्ट्रपति भारतीय जनता पार्टी से ही होगा और सभी सहयोगी दल उसके साथ हैं।हालांकि अभी तक बीजेपी के पार्टी से नाम को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है।

उपराष्ट्रपति के चुनाव को लेकर बीजेपी तैयारी में जुट गई है।वह अपना ऐसा उम्मीदवार सामने करेगी, जो कि पांच सालों तक का कार्यकाल पूरा कर सके। जनता दल यूनाइटेड (JDU) और तेलुगू देशम पार्टी (TDP) समेत सभी सहयोगी दल भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं।

उपराष्ट्रपति पद के लिए ये लोग थे शामिल

धनखड़ के इस्तीफे के बाद उपराष्ट्रपति के लिए कई नामों की चर्चा शुरू हो गई। रामनाथ ठाकुर के साथ-साथ केरल के पूर्व राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी लिस्ट में शामिल हैं।  हरिवंश नारायण सिंह को लेकर भी चर्चा थी। वे राज्यसभा के उपसभापति हैं और जेडीयू के नेता भी हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी चर्चा में रहे।

उपराष्ट्रपति का चुनाव

24 जुलाई 2025 , बुधवार को निर्वाचन आयोग ने चुनाव को लेकर प्रेस रिलीज जारी की थी।उसने कहा कि जगदीप धनखड़ का कार्यकाल 2027 तक चलने वाला था, लेकिन उन्होंने पहले ही इस्तीफा दे दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।भारतीय संविधान के अनुच्छेद 66 के मुताबिक उपराष्ट्रपति का पद खाली होने के बाद चुनाव जल्द से जल्द करवाना होता है।

bhaiyajgadmin

"Welcome to Bhaiya Ji Gazab on YouTube! Your go-to channel for electrifying news, bold public opinions, and trending stories served with a desi punch! From street-side polls to heated debates, we capture the heartbeat of the nation with unmatched swag. Subscribe now, join the Gazab gang, and let your voice roar! #BhaiyaJiGazab #NewsWithAttitude"

Related Articles

Back to top button