एजुकेशनन्यूज़राज्य

ABVP: एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने CM रेखा गुप्ता से की मुलाकात ,सामने रखी छात्रों की समस्या।

Delhi News: एबीवीपी प्रतिनिधिमंडल ने सीएम रेखा गुप्ता को छात्रों के समस्या का अवगत कराया रियायती मेट्रो पास की भी मांग रखी।शुक्रवार 22 अगस्त को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् एबीवीपीके नेतृत्व में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ डूसू के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाक़ात की।
कार्यकर्ताओं का कहना था कि सस्ती दरों पर पास मिलने से छात्रों का आर्थिक बोझ कम होगा।इस दौरान छात्रों की ओर से
यू-स्पेशल बस सेवा को फिर से शुरू करने के फैसले पर मुख्यमंत्री का आभार जताया गया। एबीवीपी ने कहा कि इस पहल से छात्रों का आना-जाना अधिक किफायती और सुरक्षित होगा।

मेट्रो रियायती पास की रखी मांग
बैठक में एबीवीपी-डूसू ने मुख्यमंत्री से छात्रों के लिए रियायती मेट्रो पास की भी मांग रखी। दिल्ली जैसे बड़े और महंगे शहर में पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए परिवहन खर्च एक बड़ी चिंता होती है। रोज़ाना मेट्रो से यात्रा करने वाले छात्रों को अगर रियायती दरों पर मेट्रो पास उपलब्ध कराया जाए, तो इससे उन्हें काफी राहत मिल सकती है।

आर्थिक मददः रियायती पास से छात्रों का मासिक खर्च कम होगा, जिससे वे अन्य जरूरी चीज़ों (जैसे किताबें, खानपान, हॉस्टल आदि) पर ध्यान दे सकेंगे।
समय की बचतः मेट्रो एक तेज़ और भरोसेमंद परिवहन माध्यम है। सस्ता पास मिलने से छात्र सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता देंगे, जिससे ट्रैफिक कम होगा और समय पर कॉलेज पहुंचना आसान होगा।
समान अवसरः सभी वर्गों के छात्रों को शिक्षा का समान अवसर मिलेगा, खासकर उन छात्रों को जो दूर-दराज से आते हैं या आर्थिक रूप से कमजोर हैं।

बैठक में एबीवीपी-डूसू ने मुख्यमंत्री से छात्रों के लिए रियायती मेट्रो पास की भी मांग रखी।प्रतिनिधियों का कहना था कि प्रतिदिन हजारों छात्र दिल्ली मेट्रो का उपयोग करते हैं, ऐसे में सस्ती दरों पर पास मिलने से उनका आर्थिक बोझ कम होगा और समय पर कॉलेज पहुंचना आसान होगा।

बस रूट को लेकर दिए सुझाव
एबीवीपी ने बस सेवा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई सुझाव दिए। इनमें सुबह 7 से 11 और शाम 3 से 7 बजे तक बसों की आवृत्ति बढ़ाना, फीडबैक और रियल टाइम ट्रैकिंग सुविधा उपलब्ध कराना, बसों में कैमरे लगाना और बस स्टॉप पर सुरक्षा अधिकारियों की तैनाती शामिल है।

सीएम रेखा गुप्ता को सौंपा ज्ञापन
संगठन का कहना है कि इन कदमों से छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और उनकी यात्रा और अधिक सुगम बनेगी।एबीवीपी ने इस मुद्दे पर मेट्रो अधिकारियों से मुलाकात के दौरान जुटाई जानकारी के आधार पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।छात्रों के मुताबिक, यदि मेट्रो पास रियायती दरों पर उपलब्ध कराया जाता है, तो हजारों स्टूडेंट्स को राहत मिलेगी और उनकी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना आसान होगा। वहीं, एबीवीपी दिल्ली प्रांत मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा, ‘यह पहल न केवल दिल्ली यूनिवर्सिटी बल्कि जेएनयू और जामिया जैसे अन्य विश्वविद्यालयों के छात्रों के लिए भी लाभकारी है।मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों को स्वीकार कर छात्रहित में सराहनीय कदम उठाया है। उन्हें विश्वास है कि मेट्रो पास पर भी उनका निर्णय छात्रों के पक्ष में होगा।

bhaiyajgadmin

"Welcome to Bhaiya Ji Gazab on YouTube! Your go-to channel for electrifying news, bold public opinions, and trending stories served with a desi punch! From street-side polls to heated debates, we capture the heartbeat of the nation with unmatched swag. Subscribe now, join the Gazab gang, and let your voice roar! #BhaiyaJiGazab #NewsWithAttitude"

Related Articles

Back to top button