राज्य

SIR in Bihar : 98.2% निर्वाचकों के दस्तावेज़ प्राप्त, 7 दिन शेष

 

पटना। बिहार में चल रहे निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर बड़ी उपलब्धि सामने आई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार, अब तक 98.2% निर्वाचकों के दस्तावेज़ प्राप्त हो चुके हैं, जबकि दस्तावेज़ जमा करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2025 तक अभी 7 दिन और शेष हैं।

गौरतलब है कि 24 जून से 25 जुलाई 2025 तक चलाए गए गणना चरण के बाद 1 अगस्त को निर्वाचक सूची का प्रारूप प्रकाशित किया गया था। इसके बाद दावे, आपत्तियां और दस्तावेज़ जमा करने की अवधि 1 अगस्त से 1 सितंबर तक तय की गई है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पिछले 60 दिनों (24 जून से 24 अगस्त) में औसतन प्रतिदिन 1.64% निर्वाचकों ने दस्तावेज़ जमा किए हैं। अब केवल 1.8% निर्वाचक ही दस्तावेज़ जमा करने के लिए शेष हैं। बीएलओ और स्वयंसेवकों की सहायता से शेष दस्तावेज़ एकत्र करने का कार्य जारी है और संभावना जताई जा रही है कि यह प्रक्रिया समय से पहले पूरी हो जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, प्रारूप सूची में शामिल 7.24 करोड़ निर्वाचकों से अब तक 0.16% दावे और आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। इनमें से 1,21,143 दावे और आपत्तियां संबंधित विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचकों द्वारा दर्ज कराई गई हैं। साथ ही, 1 जुलाई को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु प्राप्त करने वाले 3,28,847 नए निर्वाचकों ने भी अपना फॉर्म-6 और घोषणा पत्र प्रस्तुत किया है।

निर्वाचन आयोग ने 38 जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों, 243 ईआरओ, 2,976 एईआरओ, 90,712 बीएलओ, लाखों स्वयंसेवकों और 12 प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के निरंतर प्रयासों की सराहना की है।

सभी दावों और आपत्तियों पर निर्णय तथा दस्तावेज़ों का सत्यापन 25 सितंबर 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। अंतिम जाँच के बाद, अंतिम निर्वाचक सूची 30 सितंबर 2025 को प्रकाशित की जाएगी।

bhaiyajgadmin

"Welcome to Bhaiya Ji Gazab on YouTube! Your go-to channel for electrifying news, bold public opinions, and trending stories served with a desi punch! From street-side polls to heated debates, we capture the heartbeat of the nation with unmatched swag. Subscribe now, join the Gazab gang, and let your voice roar! #BhaiyaJiGazab #NewsWithAttitude"

Related Articles

Back to top button