पेट्रोलियम और नैचुरल गैस की सप्लाई पर सरकार सख्त, Essential Commodities Act 1955 लागू
भारत सरकार ने पेट्रोलियम और नैचुरल गैस की सप्लाई और बराबर वितरण सुनिश्चित करने के लिए Essential Commodities Act 1955 के तहत नया आदेश जारी किया है। जानिए इसका असर। The Government of India has issued a new order under the Essential Commodities Act 1955 to ensure the supply and equitable distribution of petroleum and natural gas. Learn about its implications.

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश में पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स और नैचुरल गैस की उपलब्धता, सप्लाई और समान वितरण सुनिश्चित करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 (Essential Commodities Act, 1955) के तहत नए प्रावधान लागू करते हुए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस के उत्पादन, वितरण और उपयोग को रेगुलेट करने का फैसला किया है। यह आदेश आधिकारिक तौर पर The Gazette of India (भारत का राजपत्र) में प्रकाशित किया गया है।
सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देश के सभी क्षेत्रों में ईंधन और गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे और किसी भी प्रकार की कमी, जमाखोरी या आपूर्ति में बाधा न आए।

MoPNG ने दी जानकारी
केंद्र सरकार के Ministry of Petroleum and Natural Gas (MoPNG) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर जानकारी देते हुए बताया कि मौजूदा वैश्विक भू-राजनीतिक परिस्थितियों और LPG सप्लाई में संभावित रुकावटों को देखते हुए सरकार ने ऑयल रिफाइनरियों को LPG का उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि अतिरिक्त उत्पादन का इस्तेमाल मुख्य रूप से घरेलू LPG उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा।
इसके साथ ही घरों में LPG की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने और जमाखोरी या ब्लैक मार्केटिंग को रोकने के लिए 25 दिन का इंटर-बुकिंग पीरियड लागू किया गया है। मंत्रालय के अनुसार आयातित LPG की सप्लाई को अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों जैसे जरूरी गैर-घरेलू क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि अन्य नॉन-डोमेस्टिक सेक्टर के लिए LPG सप्लाई से जुड़े मामलों की समीक्षा करने के लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) के तीन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर की एक कमेटी गठित की गई है।
Read More:-Uttam Nagar Case: उत्तम नगर में होली का विवाद बना खूनी, तरुण कुमार की हत्या मामले में सायरा समेत 7 और गिरफ्तार
जानें क्यों लिया गया यह फैसला!
केंद्र सरकार (Central Government) के अनुसार, ऊर्जा संसाधन देश की अर्थव्यवस्था और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में पेट्रोलियम उत्पादों और प्राकृतिक गैस (Natural Gas) की सप्लाई में किसी भी तरह की गड़बड़ी से उद्योग, परिवहन और आम लोगों की जिंदगी प्रभावित हो सकती है।
इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने Essential Commodities Act, 1955 के तहत नियमों को लागू किया है, ताकि उत्पादन, स्टोरेज, ट्रांसपोर्ट और वितरण की प्रक्रिया पर सख्त निगरानी रखी जा सके।
जानें क्या होंगे नए नियम
सरकारी आदेश के अनुसार अब निम्न बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा:
- पेट्रोलियम और नैचुरल गैस की उपलब्धता और सप्लाई पर नियंत्रण
- देशभर में ईंधन का समान और पारदर्शी वितरण
- उत्पादन, परिवहन और भंडारण पर सरकारी निगरानी
- जमाखोरी और अवैध व्यापार पर सख्त कार्रवाई
सरकार का कहना है कि इससे ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी और किसी भी क्षेत्र में ईंधन की कमी नहीं होने दी जाएगी।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कही ये बात
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, कि सरकार ग्लोबल सिनेरियो पर पैनी नजर रख रही है। एनर्जी इम्पोर्ट अब भी उन रूट्स से हो रहा है, जहां जंग का असर नहीं है। भारत ने सही समय रहते ऑप्शनल सप्लाई रूट और सोर्स तैयार किए हैं। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि वैश्विक संकट का असर घरेलू बाजार पर कम से कम पड़े।
उद्योग और आम जनता पर असर
विशेषज्ञों का कहना है, कि इस कदम से पेट्रोलियम कंपनियों, गैस सप्लायर्स और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े उद्योगों को स्पष्ट नियम और नियंत्रण ढांचा मिलेगा। वहीं आम उपभोक्ताओं को भी ईंधन की उपलब्धता में स्थिरता देखने को मिल सकती है। सरकार का लक्ष्य है कि देश में ऊर्जा संसाधनों का संतुलित और व्यवस्थित उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
सरकार द्वारा Essential Commodities Act, 1955 के तहत पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस की सप्लाई को नियंत्रित करने का फैसला देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे ईंधन की उपलब्धता और वितरण प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।




