न्यूज़
Trending

नोएडा के जीआईपी मॉल स्थित वाटर पार्क में बड़ा हादसा, मस्ती के दौरान 21 वर्षीय युवक की मौत

नोएडा के सेक्टर-38ए स्थित जीआईपी (GIP) मॉल के वाटर पार्क में 21 वर्षीय युवक द्रोण शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने वाटर पार्क प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

नोएडा के सेक्टर-38ए स्थित जीआईपी (GIP) मॉल के वाटर पार्क से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहाँ अपने परिवार के साथ घूमने आए 21 वर्षीय युवक द्रोण शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्रेटर नोएडा का रहने वाला द्रोण मंगलवार को अपने परिजनों के साथ वाटर पार्क की लहरों का आनंद ले रहा था, तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह पानी में डूबने लगा। आनन-फानन में उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने वाटर पार्क प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि वाटर पार्क में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे और मौके पर कोई लाइफगार्ड भी मौजूद नहीं था। परिजनों का आरोप है कि यदि समय रहते द्रोण को सही इलाज और मदद मिल जाती, तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी। इस हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है और वाटर पार्क की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

Read More:-‘नागिन 7’ होगा ऑफ-एयर, एकता कपूर के बर्थडे पर आएगा आखिरी एपिसोड – ‘नागिन 8’ की तैयारी शुरू

पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-39 थाना प्रभारी और एडीसीपी मनीषा सिंह के मुताबिक, युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत की असली वजह का पता चल सके। हालांकि परिजनों ने अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी है, लेकिन पुलिस वाटर पार्क के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि यदि जांच में मॉल प्रबंधन की किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आती है, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हैरानी की बात यह है कि इस वाटर पार्क में सुरक्षा को लेकर पहले भी सवाल उठ चुके हैं। कुछ समय पहले भी एक युवक की यहाँ संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी, जिसके बाद मामला कोर्ट तक पहुँचा था। बार-बार हो रही इन घटनाओं ने प्रशासन और वाटर पार्क संचालकों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया है कि पिछली गलतियों से सबक क्यों नहीं लिया गया। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है जिससे यह साफ हो सके कि युवक की मौत डूबने से हुई या उसे अचानक कोई दौरा पड़ा था।

Read More:- दिल्ली: राजघाट पहुंचे अरविंद केजरीवाल, सत्याग्रह का ऐलान, न्यायिक प्रक्रिया पर उठाए सवाल

Related Articles

Back to top button