देशन्यूज़मीडियाविदेशसोशल

ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाक सीजफायर का क्रेडिट, पुतिन मीटिंग के बाद दिया बयान

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर खुद को भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम कराने का क्रेडिट दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों देश संभवतः परमाणु युद्ध की ओर बढ़ रहे थे। ट्रंप का बयान ऐसे समय में आया है, जब वे रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए शुक्रवार को अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने वाले हैं। ट्रंप गुरुवार को इस मुलाकात के बारे में जानकारी दे रहे थे, इसी दौरान उन्होंने भारत-पाकिस्तान के हालिया संघर्ष का जिक्र किया और इसे रोकने का क्रेडिट भी खुद को दिया है। हालांकि, भारत ने ट्रंप के युद्धविराम के दावों को बार-बार खारिज किया है।

छह महीने में छह युद्ध सुलझाने का दावा

ट्रंप ने कहा, ‘मैंने पिछले छह महीनों में से भी कम समय में छह युद्ध सुलझाए हैं और मुझे इस पर बहुत गर्व है। जैसा कि आप जानते हैं, हमारे बीच एक युद्ध 37 सालों से चल रहा था। कांगो और रवांडा के बीच 31 साल से युद्ध चल रहा था। हमने उनमें से छह को सुलझाया। सिर्फ सुलझाया ही नहीं, शांति स्थापित की। अगर आप पाकिस्तान और भारत को देखें, तो विमान हवा में ही गिराए जा रहे थे। छह-सात विमान नीचे गिर गए। वे शायद परमाणु यद्ध की तरफ जाने वाले थे। हमने उसे सुलझा लिया।’

भारत सरकार ने ट्रंप के दावे को को किया था खारिज

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पहले ही साफ किया था कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान किसी तीसरे देश ने हस्तक्षेप नहीं था. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप के बीच उस दौरान कोई फोन कॉल भी नहीं हुआ. जयशंकर ने यह भी कहा कि इस सैन्य कार्रवाई का व्यापार से कोई संबंध नहीं था.

ट्रंप ने कहा – व्यापार से रुकवाए युद्ध

ट्रंप ने न्यूजमैक्स पर दिए इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने कई युद्ध व्यापार की मदद से रुकवाए. उन्होंने कहा- “मैंने देशों से साफ कहा कि अगर वे लड़ाई जारी रखते हैं तो कोई व्यापार समझौता नहीं होगा और इसी दबाव के बाद संघर्ष रुक गया.”

bhaiyajgadmin

"Welcome to Bhaiya Ji Gazab on YouTube! Your go-to channel for electrifying news, bold public opinions, and trending stories served with a desi punch! From street-side polls to heated debates, we capture the heartbeat of the nation with unmatched swag. Subscribe now, join the Gazab gang, and let your voice roar! #BhaiyaJiGazab #NewsWithAttitude"

Related Articles

Back to top button