चुनाव
Trending

शादी के बंधन में बंधे रैपर बादशाह, पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी संग रचाया ब्याह

मशहूर रैपर बादशाह ने कथित तौर पर अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी से शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में कपल पारंपरिक अंदाज में नजर आ रहा है।

मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बादशाह ने अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड और पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी के साथ दूसरी शादी कर ली है। हालांकि बादशाह और ईशा ने अभी तक अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इस बारे में कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इंटरनेट पर वायरल हो रही तस्वीरों ने उनके फैंस के बीच खलबली मचा दी है। इन वायरल तस्वीरों में बादशाह को एक पंजाबी दूल्हे के अवतार में देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं शादी की तस्वीरें

See Photos:- https://www.instagram.com/p/DWQRJtTikV0/?utm_source=ig_web_copy_link

शादी की इन खबरों को तब और मजबूती मिली जब ईशा रिखी की मां पूनम रिखी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की कुछ खास झलकियां साझा कीं। इन तस्वीरों में ईशा लाल रंग के खूबसूरत सूट में सजी हुई हैं, वहीं बादशाह ओलिव ग्रीन रंग के कुर्ते और सिर पर पगड़ी बांधे काफी खुश नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में कपल को बेहद सादगी के साथ एक-दूसरे को वरमाला पहनाते हुए भी देखा गया है। पूनम रिखी ने इन यादों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दे। इन तस्वीरों में कपल के साथ परिवार के कुछ करीबी लोग भी नजर आ रहे हैं जिससे यह साफ होता है कि यह एक बेहद निजी समारोह था।

Read More:- DTC New Bus Routes: दिल्ली से अयोध्या, कटरा और खाटू श्याम के लिए सीधी बस सेवा की तैयारी

चार साल की डेटिंग के बाद लिया फैसला

बादशाह और ईशा रिखी के रिश्ते की खबरें पिछले करीब चार साल से मीडिया में चल रही थीं। बताया जाता है कि इन दोनों की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए एक पार्टी में हुई थी जहाँ से इनकी दोस्ती शुरू हुई और धीरे-धीरे यह प्यार में बदल गई। ईशा रिखी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा हैं जिन्होंने साल 2013 में ‘जट्ट बॉयज पुत्त जट्टां दे’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद साल 2018 में उन्होंने फिल्म ‘नवाबजादे’ के जरिए बॉलीवुड में भी कदम रखा था। लंबे समय तक एक-दूसरे को समझने के बाद अब इस कपल ने अपने रिश्ते को शादी का नाम दे दिया है।

बादशाह की दूसरी शादी और पिछला रिश्ता

यह बादशाह की दूसरी शादी है। इससे पहले साल 2017 में उन्होंने जैस्मिन मसीह से शादी की थी जिससे उनकी एक बेटी जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह भी है। हालांकि आपसी मतभेदों के चलते साल 2020 में बादशाह और जैस्मिन का तलाक हो गया था। हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान बादशाह ने अपनी पहली शादी टूटने के दर्द पर खुलकर बात की थी और बताया था कि उन्होंने अपना घर बचाने की काफी कोशिश की थी लेकिन चीजें सही नहीं हो पाईं। अब अपनी जिंदगी की नई शुरुआत को लेकर बादशाह काफी सकारात्मक नजर आ रहे हैं और फैंस भी उन्हें इस नई पारी के लिए ढेरों बधाइयां दे रहे हैं।

Read More:- Viral Video: प्रपोज करते ही भड़की लड़की, केतली से किया हमला, देखें पूरा वीडियों

Related Articles

Back to top button