ऑटो

देख रहे हैं SUV का सपना…. अब मात्र 2 लाख की डाउन पेमेंट में घर लाए  Tata Sierra

हर इंसान का सपना होता है कि उसके पास अपनी खुद की कार हो। अगर आप भी यह सपना देख रहे हैं, तो मात्र 2 लाख की डाउन पेमेंट के साथ आप टाटा के इस शानदार कार को अपने घर ला सकते हैं।

आज के समय में गाड़ी हर इंसान की आम जरूरतों में से एक हो गई है। हर मिडिल क्लास परिवार की चाहत होती है उनके पास अपनी एक 4 विलर गाड़ी है, लेकिन बढ़ती महंगाई के साथ गाड़ियों के दाम भी आसमान छूने लगे है। ऐसे में अपनी पसंद की गाड़ी खरीदना हर आम व्यक्ति के लिए संभव नहीं है, लेकिन हाल ही में मार्केट में एक नई कार लॉन्च हुई है, जिसने बेसिक प्राइज पर हर फैसिलिटी मौजूद है। बता दें कि हम जिस कार की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि देश की सबसे बेस्ट क्लालिटी वाली टाटा मोटर्स है।

टाटा मोटर्स ने अपनी पॉपुलर सिएरा को नए अवतार में फिर से लॉन्च किया है। लॉन्च के बाद से ही यह कार लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। कंपनी 16 दिसंबर, 2025 से इसकी बुकिंग लेना शुरू करेगी। अगर आप यह SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आइए इसकी ऑन-रोड कीमत, डाउन पेमेंट और EMI का पूरा कैलकुलेशन समझते हैं, और इसके फीचर्स और इंजन डिटेल्स के बारे में भी जानते हैं।

टाटा सिएरा 2025 ऑन-रोड कीमत

टाटा सिएरा के बेस मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये से शुरू होती है। टॉप मॉडल की कीमत 18.49 लाख रुपये तक जाती है। अगर आप दिल्ली में टाटा सिएरा स्मार्ट प्लस 1.5 पेट्रोल बेस मॉडल खरीदते हैं, तो इसकी ऑन-रोड कीमत लगभग 13.44 लाख रुपये होगी। इस कीमत में RTO, इंश्योरेंस और दूसरे चार्ज शामिल हैं। अलग-अलग शहरों में यह कीमत थोड़ी अलग हो सकती है।

सिर्फ 2 लाख रुपये के डाउन पेमेंट पर टाटा सिएरा

अगर आप टाटा सिएरा के बेस मॉडल को फाइनेंस करवाते हैं, तो आपको कम से कम 2 लाख रुपये का डाउन पेमेंट देना होगा। डाउन पेमेंट देने के बाद आपकी लोन की रकम लगभग 11.44 लाख रुपये होगी। अगर बैंक आपको 5 साल (60 महीने) के लिए 9% ब्याज पर लोन देता है, तो आपकी मासिक EMI लगभग 23,751 रुपये होगी। यह EMI आपके बैंक, ब्याज दर और प्रोसेसिंग चार्ज के आधार पर थोड़ी अलग हो सकती है

कैसी है टाटा सिएरा की इंजन

टाटा सिएरा 2025 में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन है जो 105 bhp की पावर और 145 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। यह इंजन शहर में बहुत स्मूथ चलता है और हाईवे पर आरामदायक राइड देता है। कार का ड्राइविंग पोस्चर ऊंचा है, जिससे असली SUV जैसा फील आता है। कार का माइलेज 18.2 kmpl तक है, जो इस सेगमेंट में काफी अच्छा माना जाता है। इसके अलावा, इस SUV में टर्बो-पेट्रोल और टर्बो-डीजल इंजन का ऑप्शन भी मिलता है।

टाटा सिएरा 2025 फीचर्स

सिएरा के स्मार्ट प्लस बेस मॉडल में जरूरी और एडवांस्ड फीचर्स का अच्छा सेट मिलता है। इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED DRLs, कीलेस एंट्री, पुश-बटन स्टार्ट, इलेक्ट्रिक ORVMs, मैनुअल AC, रियर AC वेंट्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, और 4-इंच डिस्प्ले वाला पार्शियली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है। कम्फर्ट और टेक्नोलॉजी फीचर्स में 10.25-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस Android Auto/Apple CarPlay, क्रूज़ कंट्रोल, और 360-डिग्री कैमरा शामिल हैं। सेफ्टी के मामले में, टाटा सिएरा हमेशा की तरह मज़बूत है। इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग, ABS+EBD, ESP, ट्रैक्शन कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर, हिल-होल्ड असिस्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स, और ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक मिलते हैं।

bhaiyajgadmin

"Welcome to Bhaiya Ji Gazab on YouTube! Your go-to channel for electrifying news, bold public opinions, and trending stories served with a desi punch! From street-side polls to heated debates, we capture the heartbeat of the nation with unmatched swag. Subscribe now, join the Gazab gang, and let your voice roar! #BhaiyaJiGazab #NewsWithAttitude"

Related Articles

Back to top button