LUCKNOW NEWS : अब लखनऊ को भी मिली वंदे भारत ट्रेन की सौगात

भारतीय रेलवे वंदे भारत ट्रेनों के रूट की संख्या को तेजी से बढ़ा रही है। अब जल्द ही लखनऊ-दिल्ली रूट को वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिलने वाली है। इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन चल जाने के बाद समय भी बचेगा और लोगों को आने जाने में भी आसानी होगी। वंदे भारत लखनऊ से दिल्ली की दूरी को सिर्फ 5 घंटे में तय कर लेगी। जानकारी के मुताबिक, जल्द ही इस रूट पर दो वंदे भारत ट्रेनों का उद्घाटन किया जा रहा है। ये ट्रेन कानपूर के रस्ते ही दिल्ली पहुंचेगी।
रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने कहा है कि जल्द ही लखनऊ-दिल्ली रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होने वाली है। अभी दिल्ली से वाराणसी के बीच वंदे भारत चलती है लेकिन वह लखनऊ नहीं जाती है। आपको बता दें कि वंदे भारत की रफ्तार काफी तेज़ है और इसमें सारी सुविधाएं मिलती है इसलिए ये ज्यादा लोकप्रिय है।
लखनऊ और कानपूर वालो को फायदा
लखनऊ से दिल्ली के बीच चलाई जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस कानपुर से भी होकर गुजरेगी। जिससे कानपूर वालो को भी फायदा होगा। ये ट्रेनें 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती हुई नजर आएंगी। इससे यात्रियों का सफर कम समय में पूरा होगा।