
पाकिस्तिनि एक्ट्रेस ने प्यार के महीने फरवरी में एक खूबसूरत नोट के साथ अपनी शादी का ऐलान किया। सनम तेरी कसम एक्ट्रेस मावरा हुसैन ने शादी कर ली हैं। एक्ट्रेस ने अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड और सपनों के राजकुमार अमीर गिलानी के साथ शादी की है। 5 फरवरी, 2025 को मावरा ने अमीर गिलानी के साथ अपने निकाह की रोमांटिक तस्वीरें शेयर करी जिसने फैंस को चौंका दिया। अमीर के साथ अपनी शादी की फोटो शेयर करते हुए मावरा ने एक प्यारा सा नोट लिखा कि कैसे उन्होंने अपने सपनों का राज कुमार को पा लिया। उन्होंने खुदा से आभार व्यक्त किया।
तस्वीरों में मावरा पेस्टल मिंट ब्लू टोन वाले लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिसके कलीरे पर पर्पल और रेड टोन थे। उन्होंने अपने लहंगे को चोली डिज़ाइन और दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था, जिसे उनके सिर पर टिकाया गया था। वहीं, मावरा के पति, अमीर ऑलिव ग्रीन रंग के कुर्ते के साथ पठानी सलवार और दोशाला में हैंडसम लग रहे थे।
आपको बता डा की मावरा बॉलीवुड का भी हिस्सा रही है। मावरा ने बॉलीवुड फ़िल्म सनम तेरी कसम में अपने अभिनय से भारतीय दर्शकों को भी फैन बना लिया. इस फ़िल्म से उन्होंने हर्षवर्धन राणे के साथ हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। हालांकि, फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर असफल रही, लेकिन इसने ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर लोकप्रियता हासिल की।
जैसे ही मारवा ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की, कमेंट सेक्शन में कमेंट की बरसात हो गई। भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह भी उनकी फैन लगती हैं, उन्होंने लिखा, “बधाई हो। माहिरा खान ने लिखा, “माशाअल्लाह माशाअल्लाह माशाअल्लाह! लव यू.” “मावरा और अमीर गिलानी ने पहली बार पाकिस्तानी शो सबात और नीम में स्क्रीन शेयर की थी। उनकी केमिस्ट्री ने उनके फैंस को हैरान कर दिया. जल्द ही उनकी डेटिंग की खबरें आने लगी।