न्यूज़राज्य

Bihar Election 2025 : अब बिहार में केजरीवाल दिखाएंगे दम, कितने सीटों पर लड़ेगी AAP

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा देने वाला ऐलान किया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Election 2025) में AAP अकेले चुनाव मैदान में उतरेगी और बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

गुजरात दौरे पर मीडिया से बात करते हुए केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा, “हमने दिल्ली में लगातार जनसमर्थन पाया, पंजाब में सरकार बनाई और अब बिहार की जनता भी बदलाव चाहती है। इसलिए हम बिहार में अकेले चुनाव लड़ेंगे, जीतेंगे और सरकार बनाएंगे।”

उनके इस बयान से बिहार की सियासत में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। यह स्पष्ट संकेत है कि आम आदमी पार्टी अब बिहार को अपने राजनीतिक विस्तार का नया केंद्र बना रही है।

लोकसभा में INDIA गठबंधन के साथ, लेकिन विधानसभा में अलग राह

अरविंद केजरीवाल ने यह भी स्पष्ट किया कि AAP लोकसभा चुनावों में INDIA गठबंधन का हिस्सा बनी रहेगी। लेकिन राज्य के विधानसभा चुनावों में पार्टी स्वतंत्र रणनीति पर काम करेगी।

” केजरीवाल ने कहा, “हम लोकसभा चुनाव में INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन विधानसभा चुनाव में अपनी नीति और रणनीति अलग होगी।”

बिहार में AAP की तैयारी

अब तक बिहार में AAP की राजनीतिक उपस्थिति सीमित रही है, लेकिन इस घोषणा के बाद यह तय है कि पार्टी राज्य में संगठित और आक्रामक रणनीति अपनाएगी। पार्टी की नजर अब बिहार में नए वोटबैंक और स्थानीय मुद्दों पर टिकी है।

अरविंद केजरीवाल का यह ऐलान बिहार में नए सियासी समीकरण बना सकता है। आम आदमी पार्टी की यह रणनीति जहां बिहार की जनता को नया विकल्प दे सकती है, वहीं अन्य दलों के लिए यह एक चुनौती बनकर उभर सकती है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि AAP बिहार की धरती पर कितना प्रभाव छोड़ पाती है।

गठबंधन सहयोगियों को मिला राजनीतिक संदेश

केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस बयान को राजनीतिक जानकार गठबंधन सहयोगियों के लिए एक बड़ा संदेश मान रहे हैं। यह स्पष्ट करता है कि AAP अब केवल सहयोगी दल के रूप में नहीं, बल्कि एक स्वतंत्र राजनीतिक ताकत के रूप में खुद को स्थापित करना चाहती है।

 

 

 

 

 

 

bhaiyajgadmin

"Welcome to Bhaiya Ji Gazab on YouTube! Your go-to channel for electrifying news, bold public opinions, and trending stories served with a desi punch! From street-side polls to heated debates, we capture the heartbeat of the nation with unmatched swag. Subscribe now, join the Gazab gang, and let your voice roar! #BhaiyaJiGazab #NewsWithAttitude"

Related Articles

Back to top button