न्यूज़

AMERICA : भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव लड़ने की रेस में हुए शामिल

भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी ने साल 2024 में अमेरिका के राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। इंडियन अमेरिकन एंटरप्रेन्योर विवेक रामास्वामी अब निक्की हेली के बाद से रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवारों की दौड़ में शामिल दूसरे भारतीय नेता बन चुके है। दो बार साउथ कैलिफॉर्निया की गवर्नर रहीं हेली ने राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी उम्मीदवार बनने के लिए अभियान शुरू किया है। वह संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत भी रह चुकी हैं। रामास्वामी और हेली के अलावा रिपब्लिकन पार्टी की ओर से अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।

आखिर कौन हैं विवेक रामास्वामी?

विवेक रामास्वामी की उम्र 37 वर्ष है। उनके माता-पिता केरल से आकर अमेरिका में बस गए थे। उन्होंने ओहियो में एक इलेक्ट्रिसिटी प्लांट में काम किया। रामास्वामी की मां एक मनोचिकित्सक है। रामास्वामी का जन्म अमेरिका सिनसिनाटी में हुआ। हावर्ड और येले यूनिवर्सिटी से पढ़े विवेक रामास्वामी के पास 500 मिलियन डॉलर की संपत्ति है। विवेक रामास्वामी एक बायोटेक कंपनी के भी मालिक हैं।

Related Articles

Back to top button