एजुकेशनदेशन्यूज़

NEET UG:नीट यूजी काउंसलिंग आज से हो रही जारी, जाने डॉक्यूमेंट से लेकर रजिस्ट्रेशन तक की प्रक्रिया।

NEET UG 2025 Counseling: आज 21 जुलाई 2025से NEET UG काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरुआत हो गई है। (MCC)मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने आज NEET UG काउंसलिंग जारी कर दी है । देशभर के लाखों मेडिकल स्टूडेंट्स का इंतजार अब खत्म हो गया है ।अगर आपने नीट यूजी की परीक्षा पास की है और MBBS, BDS या B.Sc Nursing में एडमिशन लेना चाहते हैं तो अब आप MCC की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।चलिए जानते है कैसे होंगे ये नीट यूजी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन से लेकर जरूरी डॉक्यूमेंट तक सब कुछ डिटेल में।

NEET UG 2025 काउंसलिंग डेट
रजिस्ट्रेशन की शुरुआत – 21 जुलाई 2025 को (MCC) मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने राउंड-1 की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है।

रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख –
रजिस्ट्रेशन करने का आखिरी तारीख 28 जुलाई 2025 तक है तो कैंडिडेट 28 जुलाई 2025 तक mcc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

कॉलेज चुनने की शुरुआत – कैंडिडेट 22 जुलाई 2025 से अपनी पसंद के मेडिकल/डेंटल कॉलेज और कोर्सेज को ऑनलाइन ऑप्शन के रूप में भरना शुरू कर सकते हैं।

कॉलेज लॉक करने की लास्ट डेट – 28 जुलाई 2025 को शाम 4 बजे से लेकर रात 11:55 बजे तक कॉलेज को लॉक करने का ऑप्शन मिलेगा।

सीट अलॉटमेंट प्रोसेस –
MCC 29 और 30 जुलाई को कैंडिडेट के जरिए भरे गए ऑप्शन के आधार पर सीट अलॉट करने का प्रोसेस पूरा करेगा।

सीट अलॉटमेंट परिणाम – 31 जुलाई 2025 को राउंड-1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट mcc.nic.in पर जारी किया जाएगा।
कॉलेज में रिपोर्टिंग – जिन्हें कॉलेज अलॉट हुआ है, वे 1 अगस्त से 6 अगस्त 2025 तक संबंधित कॉलेज में जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

कुल राउंड होंगे
इस बार NEET UG काउंसलिंग चार राउंड में की जाएगी, जिसमें राउंड 1 पहला मौका होगा और इसमें सबसे ज्यादा ऑप्शन अवेलेबल होते है। राउंड 2 जो छात्र पहले राउंड में शामिल नहीं हुए या अपग्रेड चाहते हैं, वे इसमें शामिल हो सकते हैं।राउंड 3 यानी Mop-up Round इसमें बची हुई सीटों को भरने का मौका मिलता है।लास्ट में Stray Vacancy Round आता है। इस में बची सीटें उन कैंडिडेट को मिलती हैं जो पहले किसी भी राउंड में सीट नहीं पा सके।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

10वीं और 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
बर्थ सर्टिफिकेट
NEET UG 2025 का एडमिट कार्ड
NEET स्कोर कार्ड
10वीं और 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
बर्थ सर्टिफिकेट
पासपोर्ट साइज की 8 फोटो (वही जो NEET फॉर्म में लगाई थी)
पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट आधार कार्ड प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर
कास्ट सर्टिफिकेट
मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट

रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया
सबसे पहले moc.nic.in वेबसाइट पर जाएं.
UG Medical Counseling सेक्शन को खोलें।
फिर New Registration बटन पर क्लिक करें।
अब अपनी NEET UG 2025 रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर, मोबाइल नंबर आदि जरूरी डिटेल्स भरें।
फिर रजिस्ट्रेशन फीस और सिक्योरिटी फीस का ऑनलाइन भुगतान करें ये आप डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि से कर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद, कॉलेज और कोर्स की पसंद भरें।
तय तारीख पर कॉलेज चॉइस को लॉक कर दें और सबमिट करें।

रजिस्ट्रेशन फीस
रजिस्ट्रेशन फीस सामान्य / EWS (AIQ) के लिए 1,000 हजार रुपए है, और रिफंडेबल सिक्योरिटी फीस 10,000 हजार रुपए है। इसके साथ ही SC, ST, OBC और PwD रजिस्ट्रेशन फीस 500 रूपए है और रिफंडेबल सिक्योरिटी फीस 5000 हजार रुपए है। वहीं डीम्ड यूनिवर्सिटी के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 5000 हजार रुपए है और रिफंडेबल सिक्योरिटी फीस 2,00,000 है।

bhaiyajgadmin

"Welcome to Bhaiya Ji Gazab on YouTube! Your go-to channel for electrifying news, bold public opinions, and trending stories served with a desi punch! From street-side polls to heated debates, we capture the heartbeat of the nation with unmatched swag. Subscribe now, join the Gazab gang, and let your voice roar! #BhaiyaJiGazab #NewsWithAttitude"

Related Articles

Back to top button