गज़ब न्यूज़
Taiwan: तोते के कारण मालिक पर लगा 74 लाख का जुर्माना और फिर जेल

ताइवान (Taiwan) से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जिसे जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। क्या आपने कभी सुना है कि तोते के कारण मालिक को जेल हुई हो। नहीं ना पर ऐसा हुआ है। दरअसल, तोते के कारण एक डॉक्टर फिसलकर गिर गए था। जिसकी वजह से उनकी हड्डी टूट गई थी और उनका कूल्हा भी खिसक गया था। जिसके कारण उन्हें साल भर बिस्तर पर रहना पड़ा। इसके बाद डॉक्टर ने तोते के मालिक के खिलाफ कोर्ट केस दर्ज किया था। जिस पर अब कोर्ट ने फैसला सुनाया है।
देश की की सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने बताया, कि पालतू तोते ने एक डॉक्टर को घायल कर दिया था। जिसमें डॉक्टर द्वारा केस करने पर अब तोते के मालिक हुआंग पर 91,350 डॉलर (74 लाख रुपये) का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही उसे दो महीने की जेल की सजा भी सुनाई गई है।