देश

74वां गणतंत्र दिवस : कर्त्तव्य पथ पर दिखी ‘न्यू इंडिया’ की झलक

भारत इस साल 26 जनवरी 2023 को अपना 74 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस के मौके पर पहली बार कर्तव्य पथ पर परेड हुई इससे पहले कर्तव्य पथ को राजपथ के नाम से जाना जाता था। इस परेड में ‘न्यू इंडिया’ की झलक दिखाई गई। इसके साथ ही स्वदेशी सैन्य पराक्रम और नारी शक्ति का प्रदर्शन भी हुआ। वायुसेना के 50 विमान पराक्रम दिखाए गए।

इस मौके पर भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत , आर्थिक और सामाजिक प्रगति का प्रदर्शन करने वाली 23 झांकियों ने परेड में हिस्सा लिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ से राष्ट्र का नेतृत्व करेंगी। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी इस बार के समारोह के मुख्य अतिथि रहे।

Related Articles

Back to top button