Bihar News: शादी में देरी होने पर घर छोड़कर भागे दूल्हा-दुल्हन, पुलिस ने कराई शादी

बिहार (Bihar) से एक ऐसा अजीब मामला सामने आया है। जिसे जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। दरअसल, बिहार के सारण जिले में एक दूल्हा-दुल्हन (groom bride) शादी से पहले ही एक साथ घर से भाग गए। रिश्ता तय होने के बावजूद भी दोनों के घर से भागने की खबर सुनकर सब हैरान है। बता दें कि दोनों की सगाई भी हो चुकी थी और शादी की तारीख भी तय हो गई थी। दोनों आठ नवंबर को घर से भाग गए थे, जिसके बाद घर वालों ने दोनों की तलाश शुरु कर दी थी। लड़की वालों ने अपनी बेटी के घर से भागने की शिकायत थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को दो दिसंबर को पानापुर इलाके से ढूंढ निकाला। उसके बाद पुलिस ने पूछताछ की तो, इनके घर से भागने के मामले का खुलासा हुआ।
युवक बोलबम (bolbum) और युवती संध्या (Sandhya) दोनों की छेका की रस्म मई 2022 में हुई थी और दोनों की शादी की तारीख मई 2023 में तय की गई थी। शादी तय होने के बाद से ही दोनों एक-दूसरे से फोन पर बात करने लगे। फोन पर बातचीत करने से दोनों नजदीक आने लगे। लड़के का कहना है, कि शादी की तारीख बहुत बाद की थी, जिस वजह से दोनों की शादी में देरी हो रही थी। जब लड़के से शादी का इंतजार नहीं हुआ, तो वह अपनी मंगेतर (fiancee) को लेकर भाग गया। उसके बाद पानापुर थाने के इंस्पेक्टर विकास कुमार ने मामले में दखल देते हुए, इन दोनों की शादी करा दी। थाने के इंस्पेक्टर ने पहले इनके परिजनों को बुलाया। फिर उसके बाद पानापुर बाजार के राम जानकी मंदिर में दोनों की शादी कराई गई। शादी के समय इनके परिजनों के साथ-साथ कई पुलिसकर्मी भी शामिल हुए।