चुनाव

Delhi MCD Election Result: झाड़ू ने की कमल की सफाई, 15 साल की BJP की सत्ता छीन कर AAP ने जीत पाई

दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD Election) में आम आदमी पार्टी (AAP) ने बहुमत का आंकड़ा पार किया है। दिल्ली नगर निगम पर पिछले 15 साल से भाजपा (BJP) का शासन था। जिसे आज आम आदमी पार्टी ने छीन लिया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने अब तक 134 सीटों पर जीत हासिल की है। दूसरे नंबर पर भाजपा रही है। भाजपा ने अभी तक 104 सीटें जीती हैं। वहीं कांग्रेस की बात की जाएं तो वह केवल 9 ही सीटें जीत पाई है और तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।

दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की जीत के बाद उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने ट्वीट करते हुए लिखा है, “कि दिल्ली MCD में आम आदमी पार्टी (AAP) पर भरोसा करने के लिए दिल्ली की जनता का दिल से आभार। दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे नेगेटिव पार्टी (Negative Party) को हराकर दिल्ली की जनता ने कट्टर ईमानदार और काम करने वाले अरविंद केजरीवाल को जिताया है। हमारे लिए ये सिर्फ़ जीत नहीं बड़ी ज़िम्मेदारी है।”

दिल्ली के भाजपा सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने भी ट्वीट कर कहा, कि लगातार चौथी बार भी इतनी सीटें बीजेपी को दे कर जो दिल्ली की जनता ने विश्वास दिखाया है। उन सभी भाई बहनों को धन्यवाद और कार्यकर्ताओं का आभार .. ?

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने कहा, कि आम आदमी पार्टी (AAP) ने पहले दिल्ली (Delhi) से कांग्रेस (Congress) की 15 साल की सत्ता को उखाड़ा था, अब एमसीडी से बीजेपी की 15 साल की सत्ता को उखाड़ दिया हैं। इसका अर्थ है, कि लोग नफरत की राजनीति को पसंद नहीं करते हैं। लोग बिजली, सफाई और इंफ्रास्ट्रक्चर को वोट देते हैं।

Related Articles

Back to top button