मनोरंजन

BIGG BOSS 16 GRAND FINALE – आखिर कौन बनेगा बिग बॉस 16 का विनर ?

बिग बॉस के फैंस का इंतजार खत्म हुआ। बिग बॉस सीजन 16 को आज अपना विनर मिल जाएगा। कलर्स (COLOURS) के मोस्ट पॉपुलर और हिट रियलिटी शो का आज ग्रैंड फिनाले है। शो के फिनाले को धमाकेदार बनाने के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। धुआंधार अंदाज में शो के विनर का नाम आज अनाउंस किया जाएगा। हर कोई ये जानने के लिए सुपर एक्साइटेड है कि आखिर इस बार शो के विनर का ताज किसके सिर सजने वाला है।

टॉप 5 कंटेस्टेंट्स 

बिग बॉस के फिनाले में पहुंचने के लिए सभी कंटेस्टेंट ने बहुत मेहनत की है। लेकिन टॉप में 5 में शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी, शालीन भनोट, एमसी स्टैन और अर्चना गौतम ही अपनी जगह बना पाए हैं। इन पांच में से किसी एक के सिर विनर का ताज सजेगा। अब वो विनर कौन होगा, ये जानने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

कौन मारेगा इस बार की बाजी?

बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले इस समय सुर्खियों में बना हुआ है। सोशल मीडिया पर फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को जमकर सपोर्ट कर रहे हैं। सोशल मीडिया ट्रेंड की मानें तो फिनाले में ट्रॉफी जीतने की रेस शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच होने वाली है।

प्रियंका और shiv सीजन 16 के सबसे दमदार खिलाड़ी हैं। दोनों शुरुआत से दिल और दिमाग से गेम खेलते आए हैं। प्रियंका और शिव दोनों ने ही हमेशा फ्रंट फुट पर रहकर बुलंद आवाज में हर मुद्दा उठाया है। दोनों के गेम को दर्शकों ने भी काफी पसंद किया है। ट्रॉफी जीतने की रेस में प्रियंका और शिव ठाकरे एक दूसरे को टक्कर दे रहे हैं। माना जा रहा है कि इन्हीं दोनों में से कोई एक बिग बॉस का विनर होगा।

Related Articles

Back to top button