खेल
Trending

IPL 2026: Virat Kohli का धमाका, पहले मैच में नाबाद 69 रन; Chase Master’ ने फिर दिखाया जलवा

IPL 2026 के ओपनिंग मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) ने 69 रनों की शानदार पारी खेलकर RCB को जीत दिलाई। जानिए उनके रिकॉर्ड्स, स्ट्राइक रेट और क्यों उन्हें ‘चेज मास्टर’ कहा जाता है।

IPL 2026: विराट कोहली का तूफानी आगाज, चेज में बनाया नया रिकॉर्ड

IPL 2026: विराट कोहली (Virat Kohli) भले ही T20 (2024) और टेस्ट (2025) क्रिकेट से रिटायर हो चुके हों, लेकिन उनका बल्ला अभी भी उतना ही खतरनाक है। अब वह सिर्फ वनडे और आईपीएल में खेलते नजर आते हैं, जहां कम मैच मिलने के बावजूद उनकी फॉर्म और निरंतरता लाजवाब बनी हुई है।

आईपीएल 2026 के पहले ही मुकाबले में कोहली ने साबित कर दिया कि उन्हें यूं ही चेज़ मास्टर (Chase Master) नहीं कहा जाता। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) की ओर से खेलते हुए उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ नाबाद 69 रन की मैच विनिंग पारी खेली।

180+ स्ट्राइक रेट के साथ खेली मैच जिताऊ पारी

विराट कोहली ने इस पारी में 180+ के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 5 चौके और 5 छक्के लगाए। उनकी यह पारी न सिर्फ टीम को जीत दिलाने में अहम रही, बल्कि दर्शकों को भी पुराने विराट की याद दिला गई।

मैच के बाद कोहली ने कहा कि वह कभी भी बिना तैयारी के मैदान पर नहीं उतरते और हर टूर्नामेंट में अपना 120% देने की कोशिश करते हैं।

Read More:- दिल्ली में प्याज-टमाटर सस्ते: मिडिल ईस्ट संकट के बीच आम जनता को राहत, किसानों की बढ़ी चिंता

IPL में ‘चेज मास्टर’ विराट कोहली के रिकॉर्ड्स

टारगेट का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन

4027* – विराट कोहली (Virat Kohli)
3285 – डेविड वार्नर (David Warner)
3238 – रोहित शर्मा (Rohit Sharma)
2843 – शिखर धवन (Shikhar Dhawan)
2832 – रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa)

IPL में सबसे ज्यादा सफल 50+ स्कोर

42 (126)* – विराट कोहली (Virat Kohli)
41 (79) – डेविड वार्नर (David Warner)
34 (111) – शिखर धवन (Shikhar Dhawan)
32 (139) – रोहित शर्मा (Rohit Sharma)
28 (74) – एबी डी विलियर्स (AB de Villiers)

IPL में सबसे ज्यादा नाबाद 50+ स्कोर

24 – विराट कोहली (Virat Kohli)
23 – एबी डी विलियर्स (AB de Villiers)
23 – शिखर धवन (Shikhar Dhawan)
20 – एम एस धोनी (MS Dhoni)
19 – डेविड वार्नर (David Warner)

सफल रन चेज में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

21 – विराट कोहली (Virat Kohli)
20 – डेविड वार्नर (David Warner)
20 – शिखर धवन (Shikhar Dhawan)
18 – गौतम गम्भीर (Gautam Gambhir)
16 – रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

क्यों कहलाते हैं ‘चेज मास्टर’?

विराट कोहली की सबसे बड़ी खासियत है टारगेट का पीछा करते समय उनकी रणनीति। वह मैच की स्थिति के हिसाब से अपनी पारी को धीरे-धीरे बनाते हैं और अंत तक टीम को जीत दिलाकर ही लौटते हैं।

IPL 2026 के पहले ही मैच में उनकी यह पारी इस बात का सबूत है कि रिटायरमेंट के बाद भी उनका क्लास और कंसिस्टेंसी बरकरार है।

Read More:- “पहले नोएडा आने से डरते थे नेता” – नरेंद्र मोदी का विपक्ष पर हमला, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन

Related Articles

Back to top button