350cc Bikes to Buy This Diwali: भारत में दिवाली का त्योहार नई शुरुआत और खुशियों का प्रतीक माना जाता है। इस खास मौके पर कई लोग नई बाइक या कार खरीदना पसंद करते हैं। यही वजह है कि फेस्टिव सीजन में ऑटोमोबाइल कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई तरह के ऑफर्स, डिस्काउंट और आसान फाइनेंस स्कीम पेश करती हैं।
सबसे किफायती विकल्प
अगर आप कम बजट में रॉयल एनफील्ड की बाइक खरीदना चाहते हैं, तो Hunter 350 एक अच्छा विकल्प हो सकती है। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन और हल्का वजन इसे शहर की सड़कों और ट्रैफिक में चलाने के लिए सुविधाजनक बनाता है। इस बाइक में 349cc का एयर-ऑयल कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कीमत: लगभग 1.38 लाख रुपये से शुरू (एक्स-शोरूम)।
पुराने अंदाज में नया दम
रॉयल एनफील्ड की Bullet 350 का नाम सुनते ही इसकी दमदार आवाज और क्लासिक लुक याद आ जाता है। यह बाइक लंबे समय से भारतीय ग्राहकों की पसंद बनी हुई है। नई Bullet 350 में कंपनी का 349cc J-सीरीज इंजन दिया गया है। यह इंजन 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसका विंटेज डिजाइन और सीधी बैठने की पोजिशन लंबी दूरी की राइडिंग को आरामदायक बनाती है। कीमत: लगभग 1.64 लाख रुपये से शुरू (एक्स-शोरूम)।
स्मूथ इंजन और प्रीमियम फीचर्स
Honda H’ness CB350 उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है, जो क्लासिक लुक के साथ स्मूथ इंजन और आधुनिक फीचर्स चाहते हैं। होंडा की यह बाइक अपने रिफाइनमेंट और आरामदायक राइडिंग अनुभव के लिए जानी जाती है। इसमें 348.36cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 20.8 bhp की पावर और 30 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।




